Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Chandil डैम का जलस्तर पहुंचा 181.25 मीटर, चार रेडियल गेट खोल कर स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा पानी
    Headlines

    Chandil डैम का जलस्तर पहुंचा 181.25 मीटर, चार रेडियल गेट खोल कर स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा पानी

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chandil.पिछले कुछ दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश से सुवर्णरेखा परियोजना के चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ गया है. जलस्तर बढ़ने के बाद डैम का चार रेडियल गेट रविवार की सुबह आठ बजे खोल दिया गया. रेडियल गेट संख्या 6, 7, 8 और 9 को 10-10 सेमी खोला गया है. रविवार की सुबह डैम का जलस्तर 181.25 मीटर दर्ज किया गया. वहीं दो दिन पूर्व गुरुवार को डैम का जलस्तर 178.93 मीटर दर्ज किया गया था. रेडियल गेट खोले जाने के बाद लगातार बढ़ रहे डैम के जलस्तर में स्थिरता आई है. इसके पूर्व गुरुवार को चांडिल बांध का पांच रेडियल गेट खोल दिया गया था.

    जैसे-जैसे चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे चांडिल डैम के डूब क्षेत्र के गांवों में रहने वाले विस्थापितों की धड़कन बढ़ती जा रही है. वैसे इस क्षेत्र में मानसून की मूसलाधार बारिश नहीं होने के कारण डूब क्षेत्र के गांवों में अब तक डैम का पानी नहीं पहुंचा है. किसी भी गांव में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा नहीं हुई है. सावन के महीने में भी चांडिल डैम का जलस्तर नहीं बढ़ने से विस्थापितों ने राहत की सांस ली है. बरसात के मौसम में ऐसे समय में चांडिल डैम के डूब क्षेत्र के गांवों में डैम का पानी पहुंच जाता था. ऐसे में पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है और विस्थापित परिवारों को दूसरे सुरक्षित स्थानों में शरण लेनी पड़ती है.  अब देखना है कि रविवार की सुबह खुला गेट कब बंद किया जा रहा है. परियोजना प्रशासन डैम का जलस्तर को कितना मीटर रखना चाहता है.

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    The water level of Chandil Dam reached 181.25 meters water is being released into the Swarnarekha river by opening four radial gates
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    August 11, 2026

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    August 11, 2026

    Jharkhand: ‘जलाभिषेक’ के लिए जल लेने उफनाई सोन नदी में उतरी दो लड़कियां बह गईं एक को बचाया गया, सैल्फी लेने में हुआ हादसा

    August 11, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    August 11, 2026

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    August 11, 2026

    Jharkhand: ‘जलाभिषेक’ के लिए जल लेने उफनाई सोन नदी में उतरी दो लड़कियां बह गईं एक को बचाया गया, सैल्फी लेने में हुआ हादसा

    August 11, 2026

    Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को निंदनीय बताया, बोले : राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

    August 11, 2026

    BJP Protest: भाजपा विधायकों का मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया, विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में भाजपा विधायकों की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल

    August 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group