Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Group की इस कंपनी ने देश की संवेदनशील जानकारी को भारत की सीमाओं के भीतर रखने का कर दिया इंतजाम
    Breaking News

    Tata Group की इस कंपनी ने देश की संवेदनशील जानकारी को भारत की सीमाओं के भीतर रखने का कर दिया इंतजाम

    News DeskBy News DeskApril 25, 2025Updated:April 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • कंपनी ने ‘सॉवरेन क्लाउड’, ‘टीसीएस डिजीबोल्ट’ और ‘साइबर डिफेंस सूट’ पेश किया

    New Delhi.प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने भारत केंद्रित तीन पेशकशों की बृहस्पतिवार को घोषणा की. इसमें सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के लिए स्वदेशी ‘सॉवरेन क्लाउड’ भी शामिल है, जिसे संवेदनशील डेटा को भारत की सीमाओं के भीतर रखने के लिए तैयार किया गया है.कंपनी की नजर घरेलू बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने पर है.कंपनी ने कहा, ‘टीसीएस सॉवरेनसिक्योर क्लाउड’ समर्पित बुनियादी ढांचा प्रदान करता है, जो डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम के अनुपालन को सक्षम करने के लिए तैयार है. इसे संप्रभुता, सुरक्षा व स्थिरता के सिद्धांतों पर बनाया गया है, जिसका आधार कृत्रिम मेधा (एआई) है.
    यह पेशकश संवेदनशील डेटा को भारत की सीमाओं के भीतर रखने के लिए तैयार की गई है. इसके लिए मुंबई और हैदराबाद के उपलब्धता क्षेत्रों में स्थित कंपनी के डेटा केंद्रों का लाभ उठाया गया है.

    टाटा समूह की इस कंपनी ने इसके अलावा ‘टीसीएस डिजीबोल्ट’ और ‘साइबर डिफेंस सूट’ भी पेश किया है. टीसीएस के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के. कृतिवासन ने यहां एक सम्मेलन में कहा, आज का कार्यक्रम भारत के कुछ सबसे महत्वपूर्ण अवसरों, उद्योग के आधुनिकीकरण, हमारे डिजिटल क्षेत्र को सुरक्षित करने और सार्वजनिक सेवा को अधिक ‘स्मार्ट’ व समावेशी बनाने पर केंद्रित है. हमारा मानना ​​है कि यह तो महज शुरुआत है…टीसीएस भारत के लिए, भारत में और भारत से दुनिया के लिए इन समाधानों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है. हम संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता को ध्यान में रखते हुए ऐसा करेंगे.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'TCS Digibolt' and 'Cyber ​​Defense Suite' the company introduced 'Sovereign Cloud' This company of Tata Group has made arrangements to keep the country's sensitive information within the borders of India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group