Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Group की इस कंपनी को बड़ा नुकसान, सेंसेक्स में लगातार गिरावट से Market Cap ₹1.10 लाख करोड़ घटा
Breaking News

Tata Group की इस कंपनी को बड़ा नुकसान, सेंसेक्स में लगातार गिरावट से Market Cap ₹1.10 लाख करोड़ घटा

News DeskBy News DeskApril 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. नरम कारोबारी सत्रों वाले बीते सप्ताह के दौरान सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 2,94,170.16 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,050.23 अंक या 2.64 प्रतिशत नीचे आया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 614.8 अंक या 2.61 प्रतिशत का नुकसान रहा. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई.

भारती एयरटेल एकमात्र कंपनी रही, जिसकी बाजार हैसियत बढ़ी है. समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 1,10,351.67 करोड़ रुपये घटकर 11,93,769.89 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 95,132.58 करोड़ रुपये घटकर 16,30,244.96 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का 49,050.04 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6,03,178.45 करोड़ रुपये पर आ गया.बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 14,127.07 करोड़ रुपये घटकर 5,40,588.05 करोड़ रुपये रही. आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 9,503.66 करोड़ रुपये घटकर 9,43,264.95 करोड़ रुपये पर आ गया.

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 8,800.05 करोड़ रुपये घटकर 13,90,408.68 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मूल्यांकन 3,500.89 करोड़ रुपये घटकर 5,27,354.01 करोड़ रुपये रह गया.

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,391.35 करोड़ रुपये घटकर 6,85,232.33 करोड़ रुपये रहा। आईटीसी की बाजार हैसियत 312.85 करोड़ रुपये घटकर 5,12,515.78 करोड़ रुपये पर आ गई. इस रुख के उलट भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 7,013.59 करोड़ रुपये बढ़कर 9,94,019.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026

Cyber Crime: ऑनलाइन ठगी के आरोप में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 36 मोबाइल, 70 सिम कार्ड, 32 एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक समेत कई सामान जब्त

October 15, 2026
Recent Post

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026

Cyber Crime: ऑनलाइन ठगी के आरोप में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 36 मोबाइल, 70 सिम कार्ड, 32 एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक समेत कई सामान जब्त

October 15, 2026

SIR मामले पर राहुल गांधी और अन्य की याचिका पर आज सुनवाई करेगा Supreme court

October 15, 2026

RailWay Bonous: रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस का ऐलान, PM मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए कितने रुपये मिलेंगे  

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group