Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»‘यही समय है, सही समय है… लहरें और आनी बाकी हैं’, WAVES समिट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- सिनेमा देश की संस्कृति की आवाज है
    Breaking News

    ‘यही समय है, सही समय है… लहरें और आनी बाकी हैं’, WAVES समिट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- सिनेमा देश की संस्कृति की आवाज है

    News DeskBy News DeskMay 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    PM Modi In Waves Summit 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में WAVES 2025 (विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन) का उद्घाटन किया. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सिनेमा देश की संस्कृति की आवाज है. Waves समिट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे पास बहुत कुछ है. इसलिए मैं कहता हूं कि यही समय है, सही समय है. ये क्रिएट इन इंडिया क्रिएट फॉर द वर्ल्ड के लिए सही समय है. आज जब दुनिया स्टोरी टैलिंग के लिए नए तरीके खोज रही है तब भारत के पास के पास अपने हजारों वर्षों की अपनी कहानियों का खजाना है.ये खजाना टाइमलैस है, थॉट प्रोवोकिंग हैं और सही मायनों में ग्लोबल है.

    पीएम मोदी ने कहा- आज से 112 साल पहले, 3 मई 1913 भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरीशचंद्र रिलीज हुई थी, इसके निर्माता दादा साहेब फाल्के थे. ऑस्कर में ट्रिपल आर की सक्सेस में यही दिखता है. एआर रहमान की धुन हो हो या राजामौली की महागाथा, दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों में उतरी है. भारतीय सिनेमा के अनेक दिग्गजों को डाक टिकट के माध्यम से याद किया है.

    WAVES is a global platform that belongs to every artist and creator, a space where every artist, every youth will connect with the creative world through new ideas.

    I congratulate all the dignitaries from India and abroad who have gathered for this historic and wonderful… pic.twitter.com/e0aHROIiwg

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    — PIB India (@PIB_India) May 1, 2025

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि WAVES सिर्फ एक संक्षिप्त नाम नहीं है. यह वास्तव में एक लहर है. संस्कृति, रचनात्मकता और सार्वभौमिक जुड़ाव की लहर और इस लहर पर फिल्में, संगीत, गेमिंग, नवाचार और कहानी सुनाना सवार हैं. आज 100 से अधिक देशों के कलाकार, नवोन्मेषक, निवेशक और नीति निर्माता यहां एक ही छत के नीचे एकत्र हुए हैं. हम प्रतिभा और रचनात्मकता के वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र की नींव रख रहे हैं. WAVES एक ऐसा वैश्विक मंच है जो हर कलाकार और रचनाकार का है. पिछले कुछ वर्षों में मैं गेमिंग जगत से लेकर संगीत जगत, फिल्म निर्माताओं और स्क्रीन पर चमकने वाले लोगों से मिलता रहा हूं. इन चर्चाओं में अक्सर भारत की रचनात्मकता, रचनात्मक क्षमता और वैश्विक सहयोग के विषय सामने आते रहे हैं.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    प्रधानमंत्री ने कहा कि ये Create In India, Create For The World का सही समय है. आज जब दुनिया Storytelling के नए तरीके ढूंढ रही है… तब भारत के पास हजारों वर्षों की अपनी कहानियों का खजाना है. और ये खजाना Timeless है, Thought-Provoking है और Truly Global है. पीएम मोदी ने कहा,’आप सभी का प्रयास आने वाले वर्षों में वेव्स को नई ऊंचाई देगा. मेरा इंडस्ट्री के सभी साथियों से यह आग्रह बना रहेगा कि जैसे आपने पहले समिट की हैंडहोल्डिंग की है, वो आगे भी जारी रहे. अभी तो वेव्स में कई तरह की खूबसूरत लहरें आने बांकी हैं. आगे वेव्स अवॉर्ड भी लॉन्च होने वाले हैं जो आर्ट्स और क्रिएटिविटी की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित होने वाले हैं. हमें जुटे रहना है. हमें जग के मन को जीतना है. जन-जन को जीतना है.

    500 देशों में गाया गया ये गाना

    पीएम मोदी ने कहा- वैष्णव जन तो तेने कहिए जे, गीत को 500 देशों के लोगों ने गाना गाया. भारत और दुनिया के क्रिएटिव वल्ड की ताकत देख चुके हैं. हमें जग के मन को जीतना है. आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है. कला संसार को भावनाएं देती है. जब कालीदास ने अभिज्ञानशाकुंतलम लिखी तब क्लासिकल लेखन को एक नई पहचान मिलती है.
    वेव्स समिट 2025 में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ है. हर कोई पीएम मोदी की बात ध्यान से सुनता नजर आ रहा है. सारे सेलेब्स को लंबे समय के बाद ऐसे साथ बैठे देखा गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ‘This is the time PM Modi inaugurated the WAVES Summit said- Cinema is the voice of the country's culture the right time… more waves are yet to come’
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group