Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»हजारीबाग ओपन जेल से तीन बांग्लादेशी कैदी फरार, भारत में अवैध प्रवेश का मामला
    Breaking News

    हजारीबाग ओपन जेल से तीन बांग्लादेशी कैदी फरार, भारत में अवैध प्रवेश का मामला

    News DeskBy News DeskJune 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribagh : हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा के ओपन जेल के होल्डिंग कैंप (डिटेंशन सेंटर) से तीन बांग्लादेशी नागरिकों के फरार होने की खबर सामने आई है. इस घटना ने जेल प्रशासन और जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ये तीनों विदेशी नागरिक भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में डिटेन किए गए थे और शुक्रवार देर रात या शनिवार तड़के जेल से फरार हो गए.

    फरार हुए कैदियों की पहचान इस प्रकार की गई है :

    रीना खान उर्फ़ फ़िना देवी : गाजीपुर, ढाका निवासी. 4 फरवरी 2022 को जामताड़ा जेल से हजारीबाग लाई गई थीं. पहचान: नाक के नीचे तिल और दाहिने हाथ पर ज़ख्म का निशान.
    निपाह अख़्तर ख़ुशी : चाटग्राम निवासी. 28 सितंबर 2024 को होटवार, रांची जेल से ट्रांसफर की गई थीं. पहचान: दाहिनी हथेली और बाएं कोहनी के नीचे तिल.
    मोहम्मद नज़मूल हंग : बागेरहाट निवासी. 1 मार्च 2025 को दुमका जेल से हजारीबाग लाया गया था. पहचान: माथे के बाएं हिस्से पर तिल और बाएं पैर पर ज़ख्म का निशान.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    तलाशी अभियान तेज़

    तीनों कैदी अलग-अलग जेलों से ट्रांसफर होकर हजारीबाग के ओपन जेल स्थित डिटेंशन सेंटर में रखे गए थे. जैसे ही घटना का पता चला, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और तलाशी अभियान तेज़ कर दिया गया है. हालांकि, घटना के समय जेल प्रशासन की गैरमौजूदगी ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है. मिली जानकारी के अनुसार जेल सुपरिंटेंडेंट अवकाश पर दिल्ली गए हुए हैं और जेलर दिनेश वर्मा से संपर्क की तमाम कोशिशें नाकाम रही हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    दो महीनों में दो कैदियों की आत्महत्या

    गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में इसी जेल में दो कैदियों की आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर पहले ही सवाल उठाए जा रहे थे. अब विदेशी नागरिकों के फरार होने से यह मामला और भी संवेदनशील बन गया है. प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    case of illegal entry into India Three Bangladeshi prisoners absconded from Hazaribagh Open Jail
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group