Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Trade Agreement: भारत के साथ समझौता,सबसे पहले हस्ताक्षर किए जाने वाले पहले व्यापार समझौतों में से एक होगा, अमेरिका के वित्त मंत्री बेसेंट ने जताया भरोसा
    Breaking News

    Trade Agreement: भारत के साथ समझौता,सबसे पहले हस्ताक्षर किए जाने वाले पहले व्यापार समझौतों में से एक होगा, अमेरिका के वित्त मंत्री बेसेंट ने जताया भरोसा

    News DeskBy News DeskApril 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Washington. अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि भारत, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी शुल्क से बचने के लिए अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने वाले पहले देशों में शामिल हो सकता है. बेसेंट ने ये टिप्पणियां सोमवार को सीएनबीसी के ‘स्क्वाक बॉक्स’ के साथ साक्षात्कार में की। उन्होंने साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप की अन्य देशों के साथ व्यापार वार्ता के नवीनतम घटनाक्रम पर भी चर्चा की. बेसेंट ने कहा, ‘हमारे एशियाई व्यापारिक साझेदारों के साथ बातचीत बेहद अच्छी तरह जारी है. (अमेरिका के) उप राष्ट्रपति (जेडी) वेंस पिछले सप्ताह भारत में थे और उन्होंने प्रगति पर चर्चा की. मैंने पहले भी बताया है कि कोरिया गणराज्य के साथ बातचीत बहुत अच्छी रही है. मुझे लगता है कि हमने जापान के अपने सहयोगियों के साथ भी सार्थक बातचीत की है.

    सीएनबीसी की खबर के अनुसार, बेसेंट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की सभी देशों पर 10 प्रतिशत मूल शुल्क लागू करने लेकिन व्यक्तिगत व्यापारिक साझेदारों पर आक्रामक शुल्क को 90 दिन के लिए टालने की घोषणा के बाद से अमेरिका ने कई वार्ताओं में प्रगति की है. उन्होंने साथ ही भारत सहित 15 से 18 ‘‘महत्वपूर्ण व्यापार साझेदारों’’ के साथ आने वाले दिनों में संभावित समझौते होने का संकेत दिया. उन्होंने हालांकि कहा कि यह बातचीत पर निर्भर करता है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    उन्होंने कहा, ‘कई देश सामने आए हैं और उन्होंने कुछ बहुत अच्छे प्रस्ताव पेश किए हैं और हम उनका मूल्यांकन कर रहे हैं. बेसेंट ने कहा, ‘मेरा अनुमान है कि भारत के साथ व्यापार समझौता उन समझौतों में से एक होगा जिन पर हम सबसे पहले हस्ताक्षर करेंगे, इसलिए इस क्षेत्र पर नजर रखें. चीन के संदर्भ में मंत्री ने कहा कि व्यापार समझौते पर पहुंचने की जिम्मेदारी उसकी है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    उन्होंने साक्षात्कार में कहा, मेरा मानना ​​है कि तनाव कम करना चीन पर निर्भर है, क्योंकि हम जितना सामान उन्हें बेचते हैं..उससे पांच गुना अधिक सामान वे हमें बेचते हैं। इसलिए यह 120 प्रतिशत, 145 प्रतिशत शुल्क स्थायी नहीं हैं. खबरों के अनुसार, अमेरिका की व्यापक स्तर पर शुल्क की घोषणा के बाद करीब 75 देशों ने व्यापार समझौतों के लिए उससे संपर्क किया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Trade Agreement: The agreement with India will be one of the first trade agreements to be signed US Finance Minister Besant expressed confidence
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group