Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»जमशेदपुर में जाम का पता चलते ही पहुंचेगी ट्रैफिक पुलिस, अब गूगल मैप से होगी निगरानी…
    Breaking News

    जमशेदपुर में जाम का पता चलते ही पहुंचेगी ट्रैफिक पुलिस, अब गूगल मैप से होगी निगरानी…

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: जमशेदपुर शहर में रोज़ाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है. अब गूगल मैप के ज़रिए पूरे शहर के ट्रैफिक पर नजर रखी जाएगी और उसी के आधार पर नियंत्रण किया जाएगा.

    पुलिस कंट्रोल रूम में एक बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर शहर की सभी मुख्य सड़कों की लाइव निगरानी की जा रही है. जैसे ही किसी स्थान पर जाम की स्थिति बनती है, स्क्रीन पर वह क्षेत्र रेड ज़ोन में दिखेगा और अलार्म बजेगा. इसके बाद तुरंत संबंधित थाना प्रभारी को सूचना दी जाएगी ताकि समय पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सके.
    सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि यह सिस्टम अभी ट्रायल पर शुरू किया गया है. यदि यह सफल रहता है, तो इसे पूरे शहर में स्थायी रूप से लागू किया जाएगा.

    इस पहल से पुलिस को तुरंत यह जानकारी मिल जाएगी कि कहां जाम है, और आम नागरिक गूगल मैप की सहायता से वैकल्पिक मार्ग चुन सकेंगे. इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन की भी खपत कम होगी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    जमशेदपुर के जिन इलाकों में अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है, उनमें साकची, मानगो चौक, जुगसलाई, स्टेशन रोड और स्वर्णरेखा लिंक रोड प्रमुख हैं. मानगो चौक पर सुबह और शाम को भारी ट्रैफिक रहता है, वहीं स्टेशन रोड पर खड़े ऑटो और लिंक रोड पर भारी वाहनों व अवैध पार्किंग से समस्या होती है.

    इस सिस्टम को चलाने के लिए कंट्रोल रूम में तकनीकी स्टाफ शिफ्टों में तैनात रहेगा. जैसे ही रेड ज़ोन का संकेत मिलेगा, पुलिस को सूचित किया जाएगा और टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सुचारु बनाएगी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पुलिस अब यह भी विश्लेषण करेगी कि किस समय किन इलाकों में ट्रैफिक ज्यादा रहता है, ताकि भविष्य के लिए बेहतर और ठोस ट्रैफिक मैनेजमेंट योजना बनाई जा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    now monitoring will be done through Google Map... Traffic police will reach Jamshedpur as soon as jam is detected
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group