Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Train Accident: बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस हादसे के बाद आज से कटक-निर्गुंडी रेल खंड पर ट्रेन सेवाएं बहाल, पहली यात्री ट्रेन भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गुजरी
Breaking News

Train Accident: बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस हादसे के बाद आज से कटक-निर्गुंडी रेल खंड पर ट्रेन सेवाएं बहाल, पहली यात्री ट्रेन भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गुजरी

News DeskBy News DeskMarch 31, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Bhuneshwar.ओडिशा के कटक जिले में एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के बाद बाधित हुईं कटक-निर्गुंडी रेल खंड की दोनों पटरियों पर सेवा बहाल कर दी गई है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पूर्व तटीय रेलवे ने बताया कि रविवार को कटक-भद्रक रेलवे खंड पर केंद्रपाड़ा रोड और निर्गुंडी स्टेशन के बीच ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण रेल सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हो गईं थीं.

उसने बताया कि सेवाएं बहाल होने के बाद पहली यात्री ट्रेन भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-22823) सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर इस मार्ग से गुजरी. उसने बताया कि पूर्व तटीय रेलवे के कर्मियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रातभर अथक परिश्रम किया और प्रभावित पटरियों को सोमवार सुबह सवा सात बजे तक बहाल कर दिया जाएगा, पटरी को साफ किया गया और ट्रेन की आवाजाही के लिए तैयार किया गया तथा ‘ओवरहेड इक्विपमेंट’ (ओएचई) को सुबह सात बजकर 40 मिनट तक पूरी तरह से बहाल कर दिया गया. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रेल सेवाएं बहाल हो गई हैं.

मरम्मत कार्य जारी रहने के कारण रेलगाड़ियां कम गति (लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटा) से, लेकिन सामान्य रूप से चल रही हैं. उन्होंने कहा कि स्थिति स्थिर होने पर गति सीमा धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी. इस दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार निवासी 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है तथा तीन अन्य घायल हुए हैं. रेलवे अधिकारियों ने पीड़ितों को मुआवजा प्रदान किया है.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

रेलवे के पटरी से उतरने के कारण ईसीओआर ने 38 ‘डाउन लाइन’ तथा 17 ‘अप लाइन’ ट्रेन को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जिससे यात्रियों को कम से कम परेशानी हुई.

पूर्वी तटीय रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत कोलकाता में दक्षिण पूर्वी मंडल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त बृजेश कुमार मिश्रा ने घटना की जांच शुरू कर दी है और उन्होंने रविवार रात घटनास्थल का दौरा किया.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Delimitation Bill पर एक-दो दिनों में JMM अपने रूख की करेगा घोषणा, CM ने की अपने सांसदों के साथ बैठक

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group