
Jamshedpur.दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में जुलाई से सितंबर तक अलग-अलग तिथियों में कई मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. इसे लेकर कई एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें विभिन्न तिथियों में कई दिनों तक रद्द रहेंगी. यह जानकारी रेलवे ने दी है. साथ ही यात्रियों से सहयोग की अपील की गयी है. असुविधा के लिए खेद जताया गया है. 15 जुलाई से 2 अगस्त तक हर मंगलवार व शनिवार को 8 जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 4 जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त करेंगी.
30 अगस्त से 4 अक्तूबर तक प्रत्येक शनिवार को 5 जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू रद्द रहेगी. उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी. वहीं 9 अगस्त से 4 अक्तूबर तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त करेगी. 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 8,15, 22 व 29 अगस्त, 5,12,19,26 सितंबर व 3 अक्तूबर को भाया इब- झारसुगुड़ा रोड- एसबीपीवाई-कटक होकर चलेगी. 12872/22862 टिटलागढ़-हावड़ा कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 9,12,16,19,23,26 व 30 अगस्त एवं 6,13,20,27 सितंबर व 4 अक्तूबर को राउरकेला में यात्रा समाप्त करेगी.
जिससे यह ट्रेन राउरकेला से हावड़ा के बीच नहीं चलेगी. 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 11,18 व 25 अगस्त को कटक-एसबीपीवाई-जेएसजीआर-इब होकर चलेगी. 22861/ 12871 हावड़ा-कांटाबांजी हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 9,12,16,19,23,26 व 30 अगस्त एवं 6,13,20,27 सितंबर व 4 अक्तूबर को टाटानगर में यात्रा समाप्त करेगी. जिससे यह ट्रेन टाटा से कांटाबांजी व टाटा से टिटलागढ़ के बीच नहीं चलेगी.
जुलाई में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
18602/18601 हटिया-टाटा-हटिया एक्सप्रेस, 12021/12022 हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, 68003/68004 टाटा-गुवा-टाटा मेमू, 68043/68044 टाटा-राउरकेला-टाटा मेमू, 68086/68085 बरकाकाना-टाटा-बरकाकाना मेमू, 68055 /68056 आसनसोल-टाटा-आसनसोल मेमू (यह ट्रेनें 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई व 2 अगस्त को रद्द रहेगी), 68126/ 68125 बड़बिल-टाटा-बड़बिल मेमू 15, 22 व 29 जुलाई को रद्द रहेगी
जुलाई में ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट
13512/13511 आसनसोल-टाटा-आसनसोल एक्स 15,22 व 29 जुलाई को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट करेगी. 13301/13302 धनबाद-टाटा-धनबाद एक्सप्रेस आद्रा में, 12871/22861 हावड़ा-टिटलागढ़ हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस टाटा में, 12872/22862 टिटलागढ़-हावड़ा कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस राउरकेला में (ये ट्रेनें 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई व 2 अगस्त को शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेगी.)
अगस्त व सितंबर में ये ट्रेनें रद्द
18109/18110 टाटा-इतवारी-टाटा एक्सप्रेस, 68043/68044 टाटा-राउरकेला-टाटा मेमू व 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू (9, 12, 16, 19, 23 व 26 अगस्त को रद्द रहेगी). 68043/68044 टाटा-राउरकेला-टाटा मेमू और 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू (ये ट्रेनें 30 अगस्त, 6,13,20,27 सितंबर व 4 अक्तूबर को रद्द रहेगी )
