Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों के 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार करने के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 632.68 अंक टूटकर 74,189.55 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 216.15 अंक की गिरावट के साथ 23,222.55 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर 4.75 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व का शेयर 3.49 प्रतिशत गिरा।
एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। हालांकि, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में बढ़त रही।

सेंसेक्स बुधवार को 299.17 अंक की बढ़त के साथ 74,828.25 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 117.80 अंक चढ़कर 23,446.80 अंक पर बंद हुआ था।

