Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Train Cancelled: दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द, टाटा हटिया एक्सप्रेस समेत कई के मार्ग बदले, देखें सूची
    Breaking News

    Train Cancelled: दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द, टाटा हटिया एक्सप्रेस समेत कई के मार्ग बदले, देखें सूची

    News DeskBy News DeskMay 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए रद्द किया है. जबकि कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किये गये हैं. सभी संबंधित ट्रेनों की सूची रेलवे ने जारी कर दी है. रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046-68045) 2 से 8 जून तक रद्द रहेगी. झाड़ग्राम धनबाद मेमू (18019-18020) 2 और 4 जून को रद्द रहेगी. पटना जंक्शन से चरलापल्ली (03253) 16 और 18 जून को रद्द रहेगी. चरलापल्ली-पटना जंक्शन (07255) 18 जून को रद्द रहेगी. चरलापल्ली पटना (07256) 20 जून को रद्द रहेगी.

    रेलवे ने टाटा आसनसोल बड़ाभूम मेमू पैसेंजर (68056-68060) 3, 4, 7 व 8 जून को आद्रा तक चलाने का फैसला किया है. आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी. भोजुडीह चंद्रपुरा-भोजुडीह मेमू पैसेंजर (68079-68080) 6 और 8 जून को महुदा रेलवे स्टेशन तक ही परिचालन करेगी. इसकी सेवा महुदा-चंद्रपुरा के बीच स्थगित रहेगी. इसके अलावा पुरी आनंद बिहार (12875) को 30 मई को बदले मार्ग पर चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 30 को प्रतापगढ़ उतरेटिया जंक्शन रेलवे स्टेशन से मार्ग बदल कर अमेठी, गौरीगंज व रायबरेली के मार्ग से होकर चलेगी.

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    टाटा हटिया एक्सप्रेस (18601) 8 जून को चांडिल, गुंडा बिहार, पारसनाथ मुरी के बजाय चांडिल, पारसनाथ कोटशिला से मुरी होकर चलेगी. रेलवे ने आवश्यक रेल सेवा कार्य को लेकर खड़गपुर-हटिया को री-शिड्यूल किया है. खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035) 2, 5, 7 व 8 जून को निर्धारित समय से दो घंटे देर से चलेगी. हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036) 3 व 6 जून को हटिया से निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से चलेगी.

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    changed the routes of many trains including Tata Hatia Express see list Train Cancelled: South-East Railway canceled many trains
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group