Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»‘Train Derail’ in ‘UP’: गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, चार की मौत, कई जख्मी
Breaking News

‘Train Derail’ in ‘UP’: गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, चार की मौत, कई जख्मी

News DeskBy News DeskJuly 18, 2024Updated:July 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए 

Gonda. उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़ – डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (Chandigarh – Dibrugarh Express) के 4 डब्बे पटरी से उतर गए हैं. इस हादसे में 12 डब्बे प्रभावित हुए हैं. इस हादसे में अब तक शुरुआती जानकारी के अनुसार चार लोगों की मौत की खबर है. कई लोग जख्मी हैं.

झिलाही रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना

यह घटना गोंडा से 30 किलोमीटर की दूरी पर झिलाही रेलवे स्टेशन के पास हुई है. रेस्क्यू टीम गोंडा से रवाना हो गयी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. इस हादसे से गोरखपुर से लखनऊ डाउनलाइन पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है. आधा दर्जन से अधिक ट्रेन पर इसका असर पड़ेगा.  

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने की पुष्टि

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है. राहत आयुक्त जी.एस. नवीन कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में 20 अन्य लोग घायल हो गये हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है. कुमार ने कहा कि करीब 40 सदस्यीय चिकित्सा दल और 15 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

हेल्पलाइन नम्बर जारी
उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में हेल्पलाइन नम्बर 8957400965 और 8957409292 जारी किये गये हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच बृहस्पतिवार को दोपहर बाद चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए.

कई ट्रेनों का रूट बदला
उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर जारी है. हादसे के कारण संबंधित रेल खंड पर कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन करके इन्हें दूसरे रास्ते से रवाना किया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group