Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में ₹35.45 लाख की ट्रेन चोरी 48 घंटे में सुलझी, आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में ₹35.45 लाख की ट्रेन चोरी 48 घंटे में सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रेल खबऱ।
    ट्रेन में यात्रा के दौरान एक वृद्धा के बैग से लाखों के हीरे-जेवर और नकदी चोरी का मामला सामने आया जिसे महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की संयुक्त कार्रवाई से ₹35.45 लाख मूल्य के आभूषण और नकदी बरामद कर लिए गए हैं।

    घटना 20 जून 2025 को ट्रेन संख्या 22944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस के A-2 कोच में हुई, जब इंदौर निवासी 73 वर्षीय महिला अपने पति के साथ लोनावला जा रही थीं। वे धार्मिक भागवत कथा में भाग लेने निकले थे। रात में सोते वक्त महिला ने कीमती बैग को अपने पास रखा था, लेकिन सुबह उठते ही बैग गायब मिला। बैग में हीरे की चूड़ी, हार, अंगूठियां, सोने की घड़ी, चेन और ₹50,000 नकद मौजूद थे।

    READ MORE :Tatanagar: कल से 29 जून तक टाटानगर से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द, कई बदले मार्ग से चलेंगी, जानें रेलवे ने क्या कहा

    घटना की जानकारी मिलने पर महिला ने भारतीय रेलवे हेल्पलाइन 139 पर तुरंत कॉल किया। लोनावला पहुंचने पर GRP ने एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की गई। ट्रेन के पूरे मार्ग के सभी स्टेशनों – इंदौर से दौंड तक – के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसी दौरान कल्याण स्टेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति को कैमरे में देखा गया, जो ट्रेन से उतरने के बाद स्टेशन से बाहर निकलने से बचता दिखा।

    Kasyno online Vulkan Vegas – Metody płatności

    जांच में सामने आया कि वह व्यक्ति महेश अरुण घाग उर्फ विक्की, मुंबई के चेंबूर इलाके का निवासी है और एक आदतन अपराधी है, जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस टीम ने उसके ठिकाने पर छापेमारी कर चोरी के सभी कीमती सामान बरामद किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    READ MORE :JAMSHEDPUR :अब आनंद विहार से चलेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

    रेलवे व महाराष्ट्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना हो रही है। पीड़िता को सारा सामान सौंप दिया गया और उन्होंने पुलिस का धन्यवाद किया। यह घटना यात्रियों को यह भी सिखाती है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतना अत्यंत जरूरी है।

    Fraga Kazino mobil versiya – telefondan onlayn kazino oynamaq

    रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सामान की सुरक्षा खुद सुनिश्चित करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल 139 या नजदीकी रेलवे स्टाफ को दें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    35 lakh stolen in train GRP Indore Daund Express theft jewelry theft case in railway Kalyan station train theft case LCB RPF RPF caught the thief आरपीएफ ने पकड़ा चोर इंदौर दौंड एक्सप्रेस चोरी कल्याण स्टेशन ट्रेन चोरी केस ट्रेन में 35 लाख की चोरी रेलवे में जेवर चोरी मामला रेलवे सुरक्षा बल लोकल क्राइम ब्रांच सरकारी रेलवे पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Kasyno online Vulkan Vegas – Metody płatności

    September 23, 2026

    Fraga Kazino mobil versiya – telefondan onlayn kazino oynamaq

    September 23, 2026

    Nejlepší zahraniční online casino – porovnání bonusů a herní nabídky

    September 23, 2026
    Recent Post

    Kasyno online Vulkan Vegas – Metody płatności

    September 23, 2026

    Fraga Kazino mobil versiya – telefondan onlayn kazino oynamaq

    September 23, 2026

    Nejlepší zahraniční online casino – porovnání bonusů a herní nabídky

    September 23, 2026

    Vavada online casino w Polsce – metody płatności

    September 23, 2026

    Olymp Casino BD Login

    September 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group