Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»मइयां सम्मान योजना’ की सहायता राशि का लाभार्थियों के खातों में अंतरण शुरू : मुख्यमंत्री सोरेन
    Breaking News

    मइयां सम्मान योजना’ की सहायता राशि का लाभार्थियों के खातों में अंतरण शुरू : मुख्यमंत्री सोरेन

    News DeskBy News DeskMarch 8, 2025Updated:March 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    रांची,  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार 8 मार्च को कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘मइयां सम्मान योजना’ के तहत महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 7,500 रुपये की वित्तीय सहायता अंतरित की जा रही है. राज्य सरकार इस योजना के तहत 50 लाख से अधिक महिला लाभार्थियों को 2,500 रुपये प्रति माह प्रदान करती है.
    एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस योजना के तहत दो महीने (जनवरी और फरवरी) का भुगतान लंबित था. सरकार ने त्योहारी मौसम को देखते हुए तीनों महीनों (जनवरी, फरवरी और मार्च) की राशि का भुगतान करने का फैसला किया. तीन महीने की कुल राशि 7,500 रुपये है.’’
    मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘झारखंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 7,500 रुपये की सहायता राशि राज्य की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा रही है.’’
    उन्होंने कहा, ‘‘अब होली के पावन पर्व पर सभी मइयां (महिलाएं) अपने परिवार के साथ रंगों का आनंद ले सकेंगी और इस सहायता का उपयोग अपने परिवार की खुशियों को बढ़ाने में करेंगी. मैं राज्य की सभी महिलाओं को नमन करता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.’’
    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम झारखंड की लाखों महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं. हम राज्य की हर महिला को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं. उम्मीद है कि भाजपा भी अपने राज्यों में माताओं और बहनों से किए गए वादों को पूरा करेगी और जल्द ही झारखंड के नक्शेकदम पर चलेगी.’’
    विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के सदस्य भी लाभार्थियों के खातों में राशि जमा करने में देरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chief Minister Soren Maiya Samman Yojana Transfer of assistance amount
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026

    Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

    August 21, 2026
    Recent Post

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026

    Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

    August 21, 2026

    Jharkhand Highcourt ने JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षाओं के जरिये चयनित कर्मियों की नियुक्तियां रद्द करने पर लगायी रोक, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने कहा-‘झारखंड सरकार हमें धोखा दे रही है”

    August 21, 2026

    Chaibasa: ACB जमशेदपुर टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    August 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group