FeaturedJharkhand NewsSlider

Transport Department: 40 नये एमवीआइ का पदस्थापन, पूर्वी सिंहभूम में तीन एमवीआइ की तैनाती

  • आठ की सेवा जल संसाधन विभाग को लौटा दी गयी

Ranchi. परिवहन विभाग ने 40 नवनियुक्त एमवीआइ का शुक्रवार को पदस्थापन किया है. इसके अलावा पूर्व में जल संसाधन विभाग से प्रतिनियुक्ति पर लिये गये आठ एमवीआइ (सहायक व कनीय अभियंता रैक) की सेवा उनके विभाग को लौटा दी गयी है. वहीं पहले से तैनात सात एमवीआइ का भी फिर से पदस्थापन किया गया है. इस संबंध में विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. सूची में निशांत कुमार महतो व ईश्वर लाल साव (पूर्वी सिंहभूम), अमित कुमार (पाकुड़), शुभम कुमार (धनबाद), नीरज कुमार (चतरा), राहुल सिद्धार्थ व राहुल वर्मा (रांची), बंकिम चंद्र घोष व कुमार उत्कर्ष (गोड्डा), गौतम उरांव, राहुल कुमार ठाकुर व नितिश कुमार गुप्ता (पलामू), अभय चौधरी व अमित कुमार महतो (बोकारो), विपुल उरांव व मोनू मृणाल (रामगढ़), हरीश कुमार (धनबाद), गौतम गौरव (लोहरदगा), रवि प्रसाद व दिलीप कुमार (सरायकेला), बिरसु कुमार व रवीना कुमारी (हजारीबाग), बरकत अंसारी (जामताड़ा), मनीष कुमार (गढ़वा), प्रकाश रंजन (सिमडेगा), जोसेफ टोप्पो व कुमार सानू यादव (कोडरमा), विनय किशोर देव (दुमका), सुभाष तिग्गा, प्रथम कुमार रजवार व अमित कुमार झा (देवघर), शुभम लाल सिंह, इरफान अहमद व गौरी शंकर कुमार रवि (गिरिडीह), प्रदीप कुमार तिर्की (गुमला), कृष्णा सोरेन व नेलसन तिर्की (पश्चिम सिंहभूम), अभय टेटे व अरविंद सिंह (दुमका) व अभिषेक मुंडा (साहिबगंज) शामिल हैं. वहीं विजय गौतम (हजारीबाग), अभय कुमार (धनबाद), सूरज हेम्ब्रम (साहिबगंज), विमल किशोर सिंह (पूर्वी सिंहभूम), कमल किशोर (बोकारो), रोबिन अजय सिंह (गुमला) व सुनील कुमार राम (लातेहार) का ट्रांसफर किया गया है. इधर सिरिल संतोष बेसरा, राजीव रंजन भगत, सुदीप कुजूर, संजय हांसदा, संतोष सोरेन, रंजीत मरांडी, लाल बिहारी यादव व गोपीनाथ डे की सेवा जल संसाधन विभाग को वापस की गयी है.

Share on Social Media
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now