

Jamshedpur. टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों का बोनस को लेकर चल रहा इंतजार खत्म हो गया है. कंपनी प्रबंधन और टीआरएफ लेबर यूनियन के बीच बोनस समझौते पर सहमति बन गयी है. इस साल कर्मचारियों को 12.44% बोनस मिलेगा. खास बात यह है कि निर्धारित फॉर्मूले से बनने वाले करीब 9.8% बोनस के मुकाबले 2.64 प्रतिशत अधिक बोनस देने पर प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति बनी है. समझौते का लाभ कंपनी के 154 कर्मचारियों को मिलेगा. समझौते के अनुसार, बोनस की राशि 18 सितंबर तक सभी पात्र कर्मचारियों के बैंक खातों में सीधे भेज दी जायेगी. इस बार कर्मचारियों को न्यूनतम ₹29,634 और अधिकतम ₹91,022 तक बोनस मिलेगा.
इन्होंने किया समझाैते पर हस्ताक्षर
प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक उमेश सिंह, सीएफओ अनिमेष उपाध्याय, सीएचआरओ अभिजीत सिंह, हेड मैन्युफैक्चरिंग रवि राव मांडा, हेड एससीएम सौरभ मेहता, हेड फाइनेंस एंड अकाउंट्स प्रियंका गांगुली और यूनिट लीडर (पर्सनल एवं आईआर) प्रमोद कुमार ने हस्ताक्षर किये.
यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, महामंत्री अंजनी कुमार, डिप्टी प्रेसिडेंट संजय कुमार, वाइस प्रेसिडेंट बेबी कुमारी, सहायक सचिव नवीन कुमार व मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष प्रिया महतो, सुशील कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार सिंह, सुब्रता देव और रवि कुमार ने समझौते पर हस्ताक्षर किये.

