


Jamshedpur. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी में जमशेदपुर में गुरुवार को जश्न मना. भाजपा, जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम-ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में विजय तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह विजय यात्रा साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर से आरंभ होकर बंगाल क्लब, साकची गोलचक्कर, आई अस्पताल होते हुए बसंत टॉकीज के समीप शहीद चौक पर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम्, पाकिस्तान मुर्दाबाद और वीर सैनिकों के जयकारे गूंजते रहे. तिरंगा यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए,
जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पू्र्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद बिद्युत बरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, नंदजी प्रसाद, प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण अध्यक्ष चंडीचरण साव, भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.



