Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Uttar Pradesh : हरदोई में सड़क के किनारे सो रहे लोगों पर पलटा ट्रक, चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत
    Breaking News

    Uttar Pradesh : हरदोई में सड़क के किनारे सो रहे लोगों पर पलटा ट्रक, चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

    News DeskBy News DeskJune 12, 2024Updated:June 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Lucknow. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गंगा नदी से बालू भरकर ला रहा एक ट्रक बुधवार की सुबह अनियंत्रित होकर, सड़क के किनारे बनी झोपड़ी के बाहर सो रहे लोगों पर पलट गया, जिससे एक ही परिवार के चार बच्चों समेत आठ लोगों की दबकर मौत हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मल्लावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-उन्नाव मार्ग पर बालू से भरा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे झोपड़ी के बाहर सो रहे एक ही परिवार के लोगों पर पलट गया.

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात में वह लोग सो रहे थे, तभी अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा ‘‘हम लोग दौड़कर अवधेश के घर पहुंचे और देखा कि पूरा परिवार ट्रक के नीचे दबा था. एक बच्ची घायल पड़ी थी.’’ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलवाई. इसके बाद ट्रक को सीधा किया गया और बालू को हटवाया गया. पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

    अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चे और दो महिलाओं समेत आठ लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
    उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक और बालू को हटाया और उसके नीचे दबे शवों को बाहर निकाला. गोस्वामी ने बताया कि हादसे में अवधेश (40), सुधा (35), लाला (पांच), सुनैना (11), बुद्धू (चार), हीरो (25), करण (30) तथा बिहारी (दो) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार साल की एक बच्ची घायल हो गई, जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    पुलिस के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्परता से राहत कार्य शुरू कराया.
    जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि मल्लावां कस्बे में देर रात बालू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर झोपड़ी पर पलट गया जिसकी चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची घायल हो गई है.

    ट्रक के चालक और सहायक को हिरासत में लिया गया और ट्रक पुलिस के कब्जे में है. पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में जांच की जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया हैं .

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Four children died Truck overturns on people sleeping on the roadside in Hardoi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group