Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Trump Tarrif On India: ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, भारत पर टैरिफ घटाकर 18% किया, अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर बनी सहमति
    Breaking News

    Trump Tarrif On India: ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, भारत पर टैरिफ घटाकर 18% किया, अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर बनी सहमति

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है, जिसके तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर लगने वाला जवाबी शुल्क मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद यह जानकारी दी। ट्रंप ने दावा किया कि भारत अमेरिका के खिलाफ शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर शुल्क घटकर 18 फीसदी रह जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक धन्यवाद।’

    मोदी ने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं। मोदी ने कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है। मोदी ने कहा, ‘मैं उनके साथ मिलकर काम करने और हमारी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हूं।’’
    ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी से मित्रता व उनके प्रति सम्मान के मद्देनजर तथा उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है, जिसके तहत अमेरिका जवाबी शुल्क 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा।

    उन्होंने कहा कि भारत भी इसी तरह अमेरिका के खिलाफ अपनी शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। ट्रंप के अनुसार, इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने काफी बड़े स्तर पर अमेरिकी उत्पादों को खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि इसमें 500 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पादों की खरीद शामिल है।

    LPG Cylinder: सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पहले के स्तर पर बहाल की, होटल, रेस्टरां को होगी सहूलियत

    ट्रंप ने कहा, भारत के साथ हमारे पहले से शानदार संबंध और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं काम करके दिखाते हैं। अधिकतर लोगों के बारे में यह बात नहीं कही जा सकती।

    ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर भी चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा, उन्होंने (मोदी ने) रूसी तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से कहीं अधिक मात्रा में तेल खरीदने, तथा संभावित रूप से वेनेजुएला से भी खरीद पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा, “इससे यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी, जिसमें इस समय हर हफ्ते हजारों लोगों की मौत हो रही है।”

    Jamahedpur: झारखंड को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर मंथन, CII कॉन्क्लेव में जुटे उद्योग जगत के दिग्गज

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    agreed on a trade deal between the US and India. reduced tariffs on India to 18% Trump Tariff On India: Trump spoke to PM Modi over the phone Trump Tarrif On India: ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर की बात अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर बनी सहमति भारत पर टैरिफ घटाकर 18% किया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    LPG Cylinder: सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पहले के स्तर पर बहाल की, होटल, रेस्टरां को होगी सहूलियत

    June 26, 2026

    Jamahedpur: झारखंड को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर मंथन, CII कॉन्क्लेव में जुटे उद्योग जगत के दिग्गज

    June 26, 2026

    Amrit Bharat Express: झारखंड का पहला अमृत भारत ट्रेन रांची से जयपुर के बीच चलेगी, ट्रेन 4 जनरल कोच समेत में 22 कोच होंगे, जानें रूट?

    June 26, 2026
    Recent Post

    LPG Cylinder: सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पहले के स्तर पर बहाल की, होटल, रेस्टरां को होगी सहूलियत

    June 26, 2026

    Jamahedpur: झारखंड को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर मंथन, CII कॉन्क्लेव में जुटे उद्योग जगत के दिग्गज

    June 26, 2026

    Amrit Bharat Express: झारखंड का पहला अमृत भारत ट्रेन रांची से जयपुर के बीच चलेगी, ट्रेन 4 जनरल कोच समेत में 22 कोच होंगे, जानें रूट?

    June 26, 2026

    jamshedpur: इंडिया वन एयर का बड़ा फैसला, सोनारी एयरपोर्ट से संचालित जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा बंद

    June 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group