Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Trump Warns Apple: भारत जाना चाहते हैं तो जाएं, लेकिन अमेरिका में शुल्क के बिना I-Phone की बिक्री नहीं होगी, ट्रंप ने एप्पल को फिर दी धमकी
Breaking News

Trump Warns Apple: भारत जाना चाहते हैं तो जाएं, लेकिन अमेरिका में शुल्क के बिना I-Phone की बिक्री नहीं होगी, ट्रंप ने एप्पल को फिर दी धमकी

News DeskBy News DeskMay 24, 2025Updated:May 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New York. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एप्पल यदि भारत में संयंत्र लगाना चाहता है तो ठीक है लेकिन ऐसा करने पर प्रौद्योगिकी क्षेत्र की यह कंपनी बिना शुल्क के अमेरिका में अपने उत्पाद नहीं बेच पाएगी. ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब उन्होंने अमेरिकी परमाणु ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अपने कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए. ट्रंप ने शुक्रवार को कहा ‘…लेकिन टिम (कुक) के साथ मेरी सहमति थी कि वह ऐसा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि वह संयंत्र बनाने के लिए भारत जा रहे हैं. मैंने कहा, ‘‘भारत जाना है, तो ठीक है लेकिन आप शुल्क के बिना यहां बिक्री नहीं कर पाएंगे’ और ऐसा ही है. उन्होंने कहा, हम आईफोन के बारे में बात कर रहे हैं। अगर वे इसे अमेरिका में बेचना चाहते हैं तो मैं चाहता हूं कि इसे अमेरिका में ही बनाया जाए.
ट्रंप ने इससे पहले शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका में बेचे जाने वाले एप्पल आईफोन का विनिर्माण अमेरिका में ही किया जाएगा, न कि ‘‘भारत या किसी अन्य स्थान पर. उन्होंने धमकी दी कि अगर कंपनी इसका पालन नहीं करती है तो वह उसके उत्पादों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे. ट्रंप ने लिखा, “मैंने बहुत पहले ही एप्पल के टिम कुक को बता दिया था कि अमेरिका में बेचे जाने वाले उनके आईफोन का विनिर्माण यहीं किया जाएगा, न कि भारत में या किसी अन्य स्थान पर। यदि ऐसा नहीं होता है, तो एप्पल को अमेरिका को कम से कम 25 प्रतिशत शुल्क का भुगतान करना होगा. पिछले सप्ताह ही ट्रंप ने पश्चिम एशिया की अपनी यात्रा के दौरान दोहा में कहा था कि उन्होंने एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से कहा है कि वह भारत में निर्माण न करें, बल्कि अमेरिका में अपनी विनिर्माण क्षमता विकसित करें. टिम कुक के नेतृत्व वाली एप्पल कंपनी आईफोन विनिर्माण को चीन से भारत में स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है.

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : दुर्गा पूजा को लेकर सिटी SP ललित मीणा सख्त, नशे और अवैध हथियारों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :माँ जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो : काले

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group