Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»ओडिशा के दो उपमुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत है राजनीतिक अनुभव
Breaking News

ओडिशा के दो उपमुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत है राजनीतिक अनुभव

News DeskBy News DeskJune 12, 2024Updated:June 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Bhubaneswar. ओडिशा में आज नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री के पद पर और कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के पद पर शपथ ली. दोनों ही उपमुख्यमंत्रियों के पास एक-दूसरे के विपरीत राजनीतिक अनुभव है. के वी सिंह जहां छह बार विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके हैं, वहीं प्रभाती परिदा पहली बार विधायक बनी हैं.

पटनागढ़ के पूर्ववर्ती शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले देव ने पटनागढ़ विधानसभा सीट से लगातार छठी बार जीत हासिल की है. वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- बीजू जनता दल (बीजद) गठबंधन सरकार (2000-2009) के दौरान भारी एवं लोक उद्यम मंत्री के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं.
सिंहदेव की पत्नी संगीता कुमारी देवी भी बोलांगीर लोकसभा सीट से चार बार सांसद रही हैं. के.वी. सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की. उनके दादा आर.एन सिंह देव 1966 से 1971 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे थे.

Train cancelled: आज और कल रद्द रहेगी इस्पात एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी

पटनागढ़ के विधायक के बिल्कुल उलट प्रभाती परिदा को लगातार तीन बार हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अंतत: वह हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार निमापारा सीट से विधायक चुनी गईं. उन्होंने 1995 में उत्कल विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की और उसी साल उन्होंने उड़ीसा उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के तौर पर काम शुरू किया. इसके अलावा परिदा ने 2005 में विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की डिग्री भी प्राप्त की.

Share Bazar: शेयर बाजार के कारोबार में तेजी जारी, Sensex 615 अंक चढ़ा, Nifty में भी उछाल

सिंह देव ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नयी सरकार ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाने की दिशा में काम करेगी. प्रभाती परिदा ने कहा, ”मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे राज्य की सेवा करने का मौका दिया. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए गए वादों को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाया जाए.” ओडिशा में भाजपा ने 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की और नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद की 24 साल पुरानी सरकार को बेदखल कर दिया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Train cancelled: आज और कल रद्द रहेगी इस्पात एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी

November 3, 2026

Share Bazar: शेयर बाजार के कारोबार में तेजी जारी, Sensex 615 अंक चढ़ा, Nifty में भी उछाल

November 3, 2026

Adityapur में सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद पर फायरिंग, भाई ने ही मारी गोली, गंभीर, TMH में भर्ती

November 3, 2026
Recent Post

Train cancelled: आज और कल रद्द रहेगी इस्पात एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी

November 3, 2026

Share Bazar: शेयर बाजार के कारोबार में तेजी जारी, Sensex 615 अंक चढ़ा, Nifty में भी उछाल

November 3, 2026

Adityapur में सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद पर फायरिंग, भाई ने ही मारी गोली, गंभीर, TMH में भर्ती

November 3, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर की युवती समेत तीन लोगों की समुद्र की लहरों ने ली जान, बेंगलुरु की निजी कंपनी के 16 कर्मचारी घूमने गये थे गोकर्ण, समुद्र में नहाने के दौरान हुआ हादसा

November 3, 2026

CJI पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, बोले-अस्पताल में मरीज का इलाज होने की तरह ही गरीबों को कानूनी सहायता मिले

November 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group