


![]()
Ranchi.रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर नामकुम थाना क्षेत्र के पुराना रामपुर के पास शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. डिवाइडर पर उगी घास की कटाई कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक महिला और एक पुरुष मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए. मृतक तमाड़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं. रामपुर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नामकुम थानाक्षेत्र में रामपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ये श्रमिक सड़क की मरम्मत कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

नामकुम के थानाधिकारी रामनारायण सिंह ने बताया, ‘‘ एक ट्रक की टक्कर से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मजदूरों को टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।’’
सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह ट्रक जमशेदपुर से रांची जा रहा था तभी रामपुर के समीप चालक उसपर से नियंत्रण खो बैठा। सिंह के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं।

