Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»टाटा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत, बाइक से लौट रहे थे चाईबासा
    Crime

    टाटा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत, बाइक से लौट रहे थे चाईबासा

    News DeskBy News DeskOctober 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Tragic Road Accident on TataChaibasa Highway Two C

    चाईबासा. . पश्चिमी सिंहभूम जिले के टाटा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह भादुड़ी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो ठेका मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान अजय सामड (भोंडा गांव, कुमारडुंगी) और कुलदीप तामसोय (जंगीबुरू, मंझरी) के रूप में की गई है. दोनों चालियामा स्थित रुंगटा माइंस में ठेकेदार के अधीन मजदूरी का कार्य करते थे और ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपनी बाइक से चाईबासा की ओर लौट रहे थे.

    घटना के संबंध में बताया गया कि भादुड़ी गांव के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ओवरलोडेड ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक में आयरन ओर लदा हुआ था. हादसा इतना भीषण था कि दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि अजय सामड और कुलदीप तामसोय दोनों ही मेहनती और जिंदादिल इंसान थे. उनकी असमय मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है.

    थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. वहीं, परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news returning to Chaibasa on their bike. Tata-Chaibasa main road Two labourers died in a road accident जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group