Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»TWU AGM:  टाटा वर्कर्स यूनियन ने.संविधान में संशोधन को लेकर की आमसभा, सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति दी, जानें अध्यक्ष ने क्या कहा?
    Breaking News

    TWU AGM:  टाटा वर्कर्स यूनियन ने.संविधान में संशोधन को लेकर की आमसभा, सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति दी, जानें अध्यक्ष ने क्या कहा?

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा वर्कर्स यूनियन ने यूनियन के संविधान में संशोधन के लिए आमसभा की. इसमें सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सर्वसम्मति से सहमति दी. शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे टाटा स्टील कंपनी स्थित वर्क्स जनरल ऑफिस में आमसभा का आयोजन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजीव चौधरी ने सभी सदस्यों का स्वागत कराते हुए सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया. उन्होंने कहा कि जल्द ही बेहतर ग्रेड रिवीजन करेंगे, जबकि नये वेकेंसी और रिक्त पदों को भरा जायेगा.

    इसको लेकर बातचीत चल रही है. इस दौरान इसके बाद श्री चौधरी ने कहा कि पहले एजीएम और इस एजीएम के बीच में सारे देश, राज्य और टाटा स्टील ने कोविड को लेकर जो सबसे बड़ी त्रासदी देखी. उसे टाटा स्टील का कोई कर्मचारी भूल नहीं सकता. उस संकट की घड़ी में कर्मचारियो ने जो साहस दिखाया. उसे टाटा वर्कर्स यूनियन सलाम करता है. हमने सौ से ज्यादा अपने कर्मचारियो को खोया. कितने कर्मचारी के सगे संबंधी काल के गाल में समा गये.

    उन्होंने कोविड प्रोटेक्शन स्कीम की तारीफ की और कहा कि मैनेजमेंट ने यूनियन के आग्रह पर इसको लागू कर फैमली को सहायता प्रदान करने का प्रयास किया. इसके बाद उन्होंने पिछले दिनों अपने कार्यकाल में कर्मचारियों के लिए किए गए काम को सभी के बीच रखा. उन्होंने कहा कि यूनियन के सदस्य ही हमारी शक्ति हैं. आप सभी इसी तरह से एकजुट होकर संस्था की मजबूती के लिए काम करें. इसके बाद अध्यक्ष ने एजेंडा के अनुसार संविधान संशोधन की प्रक्रिया के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि हाल में सरकार द्वारा चार लेबर कोड लागू किए गए हैं.

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील में 315 करोड़ के ‘बंपर बोनस’ का हुआ एलान, पिछले साल से 11.88 करोड़ रुपये अधिक, 11 सितंबर को खाते में आएगी राशि, जानें कर्मचारियों को कितना मिलेगा?

    इसके साथ ही टाटा स्टील में बहुत स्ट्रक्चरल बदलाव हुआ है इसके लिए पदाधिकारियों व समिति के सदस्यों ने संविधान के कुछ बिंदुओं को संशोधित किया है जो सदस्यों के विचार के लिए लाया गया है
    इसके बाद महामंत्री सतीश सिंह ने संविधान संशोधन के एक-एक प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया जिसे उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पास किया.

    कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय की रिपोर्ट रखी
    आमसभा के दौरान कोषाध्यक्ष आमोद दुबे ने सभी सदस्यों के सामने यूनियन के आडिट रिपोर्ट को पढ़कर सुनाया. उन्होंने कहा कि आडिट रिपोर्ट की कापी यूनियन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी लगाया गया है यदि किसी सदस्य को इसके किसी भी विषय पर आपत्ति है या किसी तरह की जानकारी लेना है तो ऑफिस आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know what the president said? members unanimously agreed TWU AGM:  टाटा वर्कर्स यूनियन ने.संविधान में संशोधन को लेकर की आमसभा TWU AGM: Tata Workers Union held a general meeting regarding amendment in the constitution जानें अध्यक्ष ने क्या कहा? सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति दी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील में 315 करोड़ के ‘बंपर बोनस’ का हुआ एलान, पिछले साल से 11.88 करोड़ रुपये अधिक, 11 सितंबर को खाते में आएगी राशि, जानें कर्मचारियों को कितना मिलेगा?

    September 3, 2026

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026
    Recent Post

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील में 315 करोड़ के ‘बंपर बोनस’ का हुआ एलान, पिछले साल से 11.88 करोड़ रुपये अधिक, 11 सितंबर को खाते में आएगी राशि, जानें कर्मचारियों को कितना मिलेगा?

    September 3, 2026

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026

    Jamshedpur: मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group