Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»UGC-NET: युवक ने पुराने प्रश्न पत्र का ‘स्क्रीनशॉट’ किया था वायरल, अब दायर होगा आरोपपत्र
    National

    UGC-NET: युवक ने पुराने प्रश्न पत्र का ‘स्क्रीनशॉट’ किया था वायरल, अब दायर होगा आरोपपत्र

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2024Updated:July 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    NEW DELHI. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) टेलीग्राम पर ‘यूजीसी-नेट’ परीक्षा के प्रश्न पत्र का ‘छेड़छाड़’ किया हुआ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ प्रसारित करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर सकता है. केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रश्न पत्र संभावित रूप से ‘लीक’ होने की जानकारी मिलने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गयी थी. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को इस प्रकरण में बड़े पैमाने पर किसी साजिश का पता नहीं चला है और आरोपपत्र नकल की कोशिश करने के अपराधों तक सीमित रहेगा.

    उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी की ‘यूजीसी-नेट’ के कथित प्रश्न पत्र लीक होने के मामले की जांच में यह पाया गया कि एक स्कूली छात्र ने 18 जून को होने वाली परीक्षा के लिए जो प्रश्न पत्र कथित तौर पर ‘लीक’ किया था वह असल में एक पुराने प्रश्न पत्र से ‘छेड़छाड़’ किया हुआ स्क्रीनशॉट था.

    उन्होंने बताया कि सीबीआई ने सरकार को अपनी जांच के बारे में अनौपचारिक रूप से सूचित कर दिया है और वह युवक के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर सकती है.  राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ‘यूजीसी-नेट’ के लिए 11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से एक सूचना मिलने के बाद 19 जून को यह परीक्षा रद्द कर दी थी.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गयी थी, जिसमें पाया गया कि प्रश्न पत्र का कथित स्क्रीनशॉट स्कूली छात्र ने एक ऐप का इस्तेमाल कर बनाया था. उसने स्क्रीनशॉट में प्रश्न पत्र की तारीख 17 जून कर दी थी, ताकि वह यह दिखाकर कुछ पैसा कमा सके कि उसके पास प्रश्न पत्र उपलब्ध है.

    केंद्रीय एजेंसी ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों से परामर्श लिया जिन्होंने कहा कि यह छेड़छाड़ किया हुआ स्क्रीनशॉट है. अब ‘यूजीसी-नेट’ परीक्षा 21 अगस्त से चार सितंबर तक नए सिरे से करायी जाएगी.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cbi Student Ugc net
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कंचन नगर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू, स्थानीय समस्याएं भी सुनीं

    July 13, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group