Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ईद पर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, वक्फ बिल पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- हम कल तारीख बता देंगे…
    Breaking News

    ईद पर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, वक्फ बिल पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- हम कल तारीख बता देंगे…

    News DeskBy News DeskApril 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश करने के लिए केंद्र सरकार ने तैयारी कर ली है. बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल को इसे पेश किया जा सकता है. इस बीच अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मेंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हम कल तारीख बता देंगे कि वक्फ बिल कब ला रहे. साथ ही उन्होंने विपक्ष से बिल पर सदन में चर्चा की बात कही है. उन्होंने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि जब हम संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी कर रहे हैं, तो हमें सदन में बहस और चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए.

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, संसद के बाहर, रिकॉर्ड संख्या में परामर्श और विचार-विमर्श हुए हैं. इस बिल को लोकसभा में लेकर कब आ रहे हम कल बता देंगे. उन्होंने कहा कि हम कल तारीख बता देंगे की वक्फ बिल कब ला रहे. सरकार की तैयारी पूरी है. कृपया इस मामले को लेकर लोगों को गुमराह न करें.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि जेपीसी ने लोकतांत्रिक भारत के इतिहास में अब तक की सबसे व्यापक परामर्श प्रक्रिया और सर्वोच्च प्रतिनिधित्व का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने आगे कहा, अब जबकि विधेयक तैयार है, मैं सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे इसमें भाग लें और संसद के पटल पर अपने विचार रखें.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    मुस्लमानों को गुमराह किया जा रहा

    किरेन रिजिजू ने कहा कि कुछ लोग कह रहे कि वक्फ संशोधन विधेयक असंवैधानिक है. वक्फ नियम आजादी से पहले से ही अस्तित्व में हैं. उन्होंने कहा, ये सभी प्रावधान पहले से ही अस्तित्व में हैं. वक्फ अधिनियम अगर आजादी से पहले से अस्तित्व में है, तो यह अवैध कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा, भोले-भाले मुसलमानों को यह कहकर गुमराह किया जा रहा है कि सरकार मुसलमानों की संपत्ति और अधिकार छीनने जा रही है. कुछ लोगों द्वारा फैलाई जा रही झूठी बातें हमारे समाज और राष्ट्र के लिए बहुत हानिकारक हैं.
    केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि कृपया उन नेताओं को पहचानें जो झूठ बोल रहे हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने CAA के दौरान देश को गुमराह किया. उन्होंने कहा, मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत में अल्पसंख्यक सबसे सुरक्षित हैं और अल्पसंख्यकों को भारत में स्वतंत्रता के सबसे अच्छे अधिकार प्राप्त हैं.

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Central government's big announcement on Eid Union Minister Kiren Rijiju said on Waqf Bill- We will tell the date tomorrow…
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता के बाद उत्पन्न समस्या का समाधान करेगी कमेटी

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group