Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Shivraj Singh Chouhan : देवघर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा – पहले चरण में जनता ने राज्य में बदलाव के लिए वोट किया
    Elections

    Shivraj Singh Chouhan : देवघर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा – पहले चरण में जनता ने राज्य में बदलाव के लिए वोट किया

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Deoghar.राज्य में विधि-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. यहां सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है. झारखंड की दो बड़ी चीजें-एक गवर्नेंस का ना होना और दूसरा बांग्लादेशी घुसपैठ. यहां यहां की जनता छोटी-छोटी चीजों के लिए परेशान हो रही है. उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय मैहर गार्डन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं. उन्होंने कहा कि झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनाव में एनडीए को दो तिहाई से ज्यादा सीटें मिल रही हैं. पहले जहां कोल्हान में एक भी सीट नहीं थी, वहां इस बार शत-प्रतिशत सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीत दर्ज कर रहे हैं.

    तीन महीने से झारखंड में हूं और पूरे विश्वास के साथ कर सकता हूं कि यहां के लोग इस सरकार से परेशान होकर परिवर्तन का मन बना लिए हैं. उन्होंने कहा कि पहले चरण में जनता ने राज्य में बदलाव के लिए वोट किया है और भारतीय जनता पार्टी, एनडीए पहले चरण में दो तिहाई से ज्यादा सीटें जीत रही है. इस विधानसभा चुनाव में एनडीए और अप्रत्याशित सफलता प्राप्त करने जा रही है. जनता इस सरकार से परेशान है और जिस तरीके से बांग्लादेशी घुसपैठियों ने यहां रोटी-बेटी, माटी सब पर कब्जा किया है. इसीलिए आसन्न खतरे को लोग भांप रहे हैं. यह सरकार घुसपैठियों की संरक्षक है. बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देना, उन्हें बसाना, आधार कार्ड बनवाना, राशन कार्ड देना, वोटर लिस्ट में नाम डलवाने का काम राज्य सरकार कर रही है. कई जगह धोखा देकर बेटियों से शादी की जा रही है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    deoghar public voted for change in the state Shivraj singh chouhan Union Minister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group