Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, कांग्रेस, झामुमो देश को जाति और पंथ के आधार पर बांटना चाहते हैं, बांग्लादेशी घुसपैठ को संरक्षण देने का भी लगाया आरोप
    Elections

    Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, कांग्रेस, झामुमो देश को जाति और पंथ के आधार पर बांटना चाहते हैं, बांग्लादेशी घुसपैठ को संरक्षण देने का भी लगाया आरोप

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) देश को जाति और पंथ के आधार पर बांटना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि झारखंड और प्रदेश के लोगों के लिए घुसपैठिये गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं, लेकिन झामुमो-नीत गठबंधन सरकार उन्हें ‘संरक्षण’ दे रही है. चौहान ने झारखंड में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस और झामुमो देश को जाति व पंथ के आधार पर बांटना चाहते हैं. पहले कांग्रेस ने देश को दो हिस्सों में बांटा और अब वह देश के भीतर जाति और पंथ के आधार पर विभाजन करना चाहती है. बंटे नहीं. अगर हम एकजुट रहेंगे, तो सुरक्षित रहेंगे.

    अगर हम एकजुट रहेंगे तो आगे बढ़ेंगे. चौहान ने झामुमो-नीत गठबंधन पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर कहते हैं कि वे घुसपैठियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे. क्या घुसपैठिये कांग्रेस और झामुमो के दामाद हैं? घुसपैठिये हमारी बेटियों से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीनें हड़प रहे हैं. अगर भाजपा सत्ता में आई तो घुसपैठियों को राज्य से बाहर कर दिया जाएगा.

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    शिवराज ने आरोप लगाया कि झारखंड में कानून-व्यवस्था चरमरा गयी है. उन्होंने कहा, “यहां (झारखंड में) महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें हर दिन अपमानित किया जा रहा है. महिलाओं के खिलाफ हत्या, अपहरण और अपराध बढ़ रहे हैं. कल्पना सोरेन को जवाब देना चाहिए कि कितनी बेटियों की हत्या की गई है. झारखंड में भाजपा सरकार बनते ही अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा.

    Jamshedpur News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    caste and religion congress JMM want to divide the country Shivraj singh chouhan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: SIR-2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन तेज

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: SIR-2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन तेज

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: कारगिल विजय दिवस पर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शहीद सम्मान समारोह, तैयारियां अंतिम चरण में

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन, धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह के इस्तीफे की मांग

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group