Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»UPSC ने Civil Services अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद ONLINE आवेदन प्रक्रिया के OTR में किया बदलाव, 18 फरवरी तक मौका, जानें सुधार की पूरी प्रक्रिया
    Breaking News

    UPSC ने Civil Services अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद ONLINE आवेदन प्रक्रिया के OTR में किया बदलाव, 18 फरवरी तक मौका, जानें सुधार की पूरी प्रक्रिया

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2025Updated:February 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में कुछ बदलाव किए हैं, क्योंकि अभ्यर्थियों ने इसके माध्यम से आवेदन करते समय तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायत की थी. एक आधिकारिक नोटिस में यह जानकारी दी गई है. आयोग ने हाल में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी तक बढ़ा दी थी. UPSC ने नोटिस में कहा कि ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए एक बार के पंजीकरण में कुछ प्रविष्टियों को ‘‘संपादन योग्य’’ बना दिया गया है. इसमें कहा गया है, ‘सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में अभ्यर्थियों द्वारा उठाए गए सवालों/दिक्कतों को देखते हुए, आयोग ने ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए एकमुश्त पंजीकरण (OTR) में बदलाव करने का निर्णय लिया है.आयोग ने नोटिस में कहा कि अभ्यर्थियों को OTR में ‘नाम (दसवीं कक्षा के अनुसार)’, ‘जन्म तिथि’, ‘पिता का नाम’, ‘माता का नाम’, ‘मोबाइल नंबर’ और ‘ईमेल आईडी’ से संबंधित कॉलम में कोई भी बदलाव करने की अनुमति नहीं है.

    इसमें कहा गया है कि यदि किसी अभ्यर्थी ने अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर बदल लिया है लेकिन उसके पास पंजीकृत ईमेल आईडी है, तो वह मोबाइल नंबर में बदलाव के लिए आवेदन कर सकता है और इस मामले में, पंजीकृत ईमेल आईडी पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. UPSC द्वारा प्रतिवर्ष तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का चयन किया जाता है.

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि भी हाल में 18 फरवरी, 2025 (शाम छह बजे तक) तक बढ़ा दी गई थी. इससे पहले, परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी थी.
    आयोग के नोटिस के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी का नाम बदल गया है और उसके मैट्रिक या उच्च शैक्षणिक प्रमाण पत्र में दिए गए नाम से कोई मेल नहीं खाता है, तो अभ्यर्थी को इस आशय का राजपत्र अधिसूचना प्रस्तुत करना आवश्यक है. UPSC ने कहा कि एकीकृत मास्टर डिग्री (स्नातक और स्नातकोत्तर) वाले अभ्यर्थी अपने स्नातक और उच्च योग्यता वाले कॉलम में समान पाठ्यक्रम भर सकते हैं.

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    नोटिस में कहा गया है, ‘‘अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करने से पहले संबंधित कॉलम में अपनी प्रविष्टियों को अच्छी तरह से पढ़ लें. यह ध्यान देने योग्य बात है कि आवेदन पत्र जमा करने के बाद, आवेदन पत्र में प्रविष्टियों में यदि कोई बदलाव/सुधार है तो वह केवल एक सप्ताह की अवधि के दौरान ही किया जा सकता है. आवेदन विंडो बंद होने के अगले दिन से ‘‘सात दिन की समाप्ति तक’’ यानी 19 से 25 फरवरी तक आवेदकों के लिए सुधार के लिए विंडो खुली रहेगी.सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026

    Tata Group: टाटा ट्रस्ट्स का 1989 के शेयर हस्तांतरण में अनियमितता के आरोपों से इनकार

    June 6, 2026

    Chaibasa: SIT की कार्रवाई, चक्रधरपुर के उप मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group