Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Vande Bharat: हावड़ा-राउरकेला समेत 7 वंदे भारत ट्रेन में अतिरिक्त बोगी जोड़ेगा रेलवे, अब 16 की जगह लगेंगे 20 डिब्बे
    Breaking News

    Vande Bharat: हावड़ा-राउरकेला समेत 7 वंदे भारत ट्रेन में अतिरिक्त बोगी जोड़ेगा रेलवे, अब 16 की जगह लगेंगे 20 डिब्बे

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेलवे बोर्ड ने यात्रियों के बीच लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए सात परिचालन मार्गों पर वंदे भारत ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिन मार्गों पर अतिरिक्त डिब्बे वाली वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी, उनमें मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, सिकंदराबाद-तिरुपति, चेन्नई एग्मोर-तिरुनेलवेली, मदुरै-बेंगलुरु कैंट, देवघर-वाराणसी, हावड़ा-राउरकेला और इंदौर-नागपुर शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा समय में इन मार्गों पर आठ डिब्बे वाली चार और 16 डिब्बे वाली तीन वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड ने कुछ अन्य मार्गों पर भी वंदे भारत ट्रेन संचालित करने का फैसला किया है.

    अब 16 डिब्बों की होगी आठ डिब्बों वाली वंदे भारत
    रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा कि 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन में डिब्बों की संख्या बढ़ाकर 20 की जाएगी. वहीं, आठ डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन में इतने ही अतिरिक्त डिब्बे जोड़कर डिब्बों की संख्या 16 की जाएगी. कुमार के अनुसार कि वित्तीय वर्ष 2025-26 (31.07.2025 तक) में यात्री संख्या और कोच वृद्धि की व्यवहार्यता के आधार पर, 16 डिब्बों वाली तीन वंदे भारत ट्रेन में अस्थाई रूप से डिब्बों की संख्या बढ़ाकर 20 और आठ डिब्बों वाली चार वंदे भारत ट्रेन में डिब्बों की संख्या बढ़ाकर 16 करने की योजना बनाई गई है. रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि सात वंदे भारत ट्रेन के उन्नयन के अलावा, 20 डिब्बों वाली कई वंदे भारत ट्रेन लॉन्च करने के लिए, जबकि 16 डिब्बों वाली एक ट्रेन विस्तार के लिए उपलब्ध होगी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    कुमार ने कहा कि यात्रियों की संख्या के आधार पर वंदे भारत ट्रेन सेवा की एक अस्थायी प्रतिस्थापन योजना बनाई जा रही है. इसके बाद, 16 और आठ डिब्बों वाली खाली ट्रेन का इस्तेमाल नयी सेवाओं के संचालन के लिए किया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक, निर्धारित उन्नयन के तहत मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, सिकंदराबाद-तिरुपति और चेन्नई एग्मोर-तिरुनेलवेली मार्ग पर 16 की जगह 2 डिब्बों वाली, जबकि मदुरै-बेंगलुरु कैंट, देवघर-वाराणसी, हावड़ा-राउरकेला और इंदौर-नागपुर मार्ग पर आठ की जगह 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    now 20 coaches will be installed instead of 16 Vande Bharat: Railways will add additional bogies in 7 Vande Bharat trains including Howrah-Rourkela Vande Bharat: हावड़ा-राउरकेला समेत 7 वंदे भारत ट्रेन में अतिरिक्त बोगी जोड़ेगा रेलवे अब 16 की जगह लगेंगे 20 डिब्बे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group