Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Vedanta Group: वेदांता लिमिटेड के तांबा, निकल कारोबार को मिला नया ब्रांड नाम
    Breaking News

    Vedanta Group: वेदांता लिमिटेड के तांबा, निकल कारोबार को मिला नया ब्रांड नाम

    News DeskBy News DeskJune 9, 2026Updated:June 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. खनन एवं धातु कारोबार से जुड़े वेदांता समूह ने अपने तांबा और निकल कारोबार का नाम बदलकर क्रमशः ‘वेदांता कॉपर’ और ‘वेदांता निकल’ कर दिया है। यह कदम समूह की अलग-अलग क्षेत्रों पर केंद्रित पहचान बनाने की रणनीति के तहत उठाया गया है।
    समूह की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नए सिरे से ब्रांड स्थापित करने की पहल के तहत स्टरलाइट कॉपर, फुजैरा गोल्ड और वेदांता कॉपर इंटरनेशनल (वीसीआई) जैसी तांबा कारोबार से जुड़ी सभी इकाइयों को ‘वेदांता कॉपर’ ब्रांड के तहत एकीकृत किया जाएगा। वीसीआई तांबा कारोबार का अंतरराष्ट्रीय प्रभाग होगा, जो संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा और सऊदी अरब में संचालन का प्रतिनिधित्व करेगा।

    इसी तरह, ‘वेदांता निको’ का नाम बदलकर ‘वेदांता निकल’ किया गया है। इसका उद्देश्य देश में निकल जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के उत्पादन और आपूर्ति तंत्र को मजबूत करना है, जो बैटरी एवं ऊर्जा बदलाव में अहम भूमिका निभाते हैं। कंपनी ने कहा कि नए ब्रांड नामों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। हालांकि, दोनों कारोबार वेदांता लिमिटेड के तहत ही काम करते रहेंगे।

    Illegal Mining Accident: बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव से 4 लोगों की मौत

    बयान के मुताबिक, यह बदलाव ‘वेदांता 2.0’ रणनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद कारोबार को अधिक संगठित, स्पष्ट और बाजार में पहचान योग्य बनाना है। इससे संचालन में तालमेल, बाजार में दृश्यता और निवेशकों एवं अन्य हितधारकों से जुड़ाव बेहतर होगा।
    क्षमता विस्तार के तहत, वेदांता कॉपर अगले साल के अंत तक 460 किलो टन प्रति वर्ष (केटीपीए) उत्पादन का लक्ष्य रखे हुए है। वहीं, वेदांता निकल का लक्ष्य मौजूदा के सात केटीपीए से बढ़ाकर इसे 60 केटीपीए करना है।

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खनन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

    वेदांता कॉपर और वेदांता निकल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुनीत खुराना ने कहा, “एकीकृत पहचान के जरिये हम अपने कारोबार को मजबूत और अधिक केंद्रित बना रहे हैं, ताकि बदलती बाजार जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके और टिकाऊ वृद्धि हासिल की जा सके।”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Vedanta Group: Vedanta Limited's copper and nickel business gets a new brand name. Vedanta Group: वेदांता लिमिटेड के तांबा निकल कारोबार को मिला नया ब्रांड नाम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Illegal Mining Accident: बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव से 4 लोगों की मौत

    June 13, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खनन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

    June 13, 2026

    Ghatsila: धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर सातकटिया जंगल के पास आपस में टकराये दो बाइक, दोनों गंभीर

    June 13, 2026
    Recent Post

    Illegal Mining Accident: बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव से 4 लोगों की मौत

    June 13, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खनन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

    June 13, 2026

    Ghatsila: धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर सातकटिया जंगल के पास आपस में टकराये दो बाइक, दोनों गंभीर

    June 13, 2026

    Road Accident: श्रद्धालुओं की कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

    June 13, 2026

    Railway: लूटपाट का विरोध करने पर यात्री को चलती ट्रेन में गोली मारी, झारखंड का युवक अपनी पत्नी के साथ जनसाधारण एक्सप्रेस में कर रहा था सफर

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group