Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM मोदी की रैली से पहले भारी बवाल, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प; वाहनों में तोड़फोड़, पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल
    Breaking News

    PM मोदी की रैली से पहले भारी बवाल, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प; वाहनों में तोड़फोड़, पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल

    News DeskBy News DeskMarch 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. मध्य कोलकाता में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली से ठीक आधे घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसमें एक पुलिस अधिकारी और भाजपा के एक नेता घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। झड़प के बीच, यह आरोप भी सामने आया कि गिरीश पार्क इलाके में पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा के आवास पर पथराव किया गया। यह झड़प रैली स्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर उस समय हुई जब भाजपा समर्थक प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए ब्रिगेड परेड मैदान की ओर जा रहे थे। ये रैली विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ के समापन का प्रतीक है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के समर्थकों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और नारे लगाए, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया।

    भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि रैली स्थल की ओर जाते समय उनके समर्थकों पर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया। भाजपा के एक कार्यकर्ता ने स्थानीय समाचार चैनल को बताया, ‘‘बिना किसी उकसावे के हम पर पत्थर फेंके गए। हमें गालियां भी दी गईं। भाजपा ने दावा किया कि झड़प के दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और इस घटना में पार्टी नेता तमघनो घोष घायल हो गए।

    Jharkhand Politics:  राज्यसभा चुनाव के बाद गठबंधन में घमासान पर JMM बोला, 56नहीं, सिर्फ 50 विधायकों के नेता है हेमंत सोरेन

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास में बोबाजार पुलिस थाना प्रभारी बप्पादित्य नस्कर भी घायल हो गए। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि ब्रिगेड परेड मैदान में रैली की ओर बढ़ते हुए भाजपा समर्थकों ने मंत्री के घर पर हमला किया।
    हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को खारिज कर दिया और दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थकों पर उस समय पत्थर फेंके जब वे उस इलाके से गुजर रहे थे। कुछ भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि स्थिति बिगड़ने पर पुलिस शुरू में निष्क्रिय रही। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और झड़प करने वाले समूहों को तितर-बितर करके स्थिति को नियंत्रण में किया।

    Tejpratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये नकद समेत सोने की चेन व अंगूठी, चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल हो गयी चोरी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PM मोदी की रैली से पहले TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प; वाहनों में तोड़फोड़ several people including a policeman injured Violent clashes between TMC and BJP workers ahead of PM Modi's rally; vehicles vandalized पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics:  राज्यसभा चुनाव के बाद गठबंधन में घमासान पर JMM बोला, 56नहीं, सिर्फ 50 विधायकों के नेता है हेमंत सोरेन

    June 23, 2026

    Tejpratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये नकद समेत सोने की चेन व अंगूठी, चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल हो गयी चोरी

    June 23, 2026

    Union Minister resigns: ईसाई समुदाय से इकलौते केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने केद्र सरकार से दिया इस्तीफा, BJP ने दोबारा नहीं दिया था राज्यसभा का टिकट

    June 23, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics:  राज्यसभा चुनाव के बाद गठबंधन में घमासान पर JMM बोला, 56नहीं, सिर्फ 50 विधायकों के नेता है हेमंत सोरेन

    June 23, 2026

    Tejpratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये नकद समेत सोने की चेन व अंगूठी, चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल हो गयी चोरी

    June 23, 2026

    Union Minister resigns: ईसाई समुदाय से इकलौते केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने केद्र सरकार से दिया इस्तीफा, BJP ने दोबारा नहीं दिया था राज्यसभा का टिकट

    June 23, 2026

    Share Bazar: टाटा स्टील के शेयर में उछाल, सपाट शुरुआत के बाद बाजार में हल्की बढ़त

    June 23, 2026

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group