Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»vrinda Karat: वृंदा करात बोलीं, भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए घुसपैठ का मुद्दा उठा रही, पीएम मोदी पर राहुल की निजी टिप्पणी पर बोलने से किया इनकार
    Elections

    vrinda Karat: वृंदा करात बोलीं, भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए घुसपैठ का मुद्दा उठा रही, पीएम मोदी पर राहुल की निजी टिप्पणी पर बोलने से किया इनकार

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Pakur. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक फायदे के लिए चुनाव प्रचार में घुसपैठ का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने झारखंड को ‘लूटखंड’ में बदल दिया है. करात ने कहा, ‘घुसपैठिया शब्द अपने आप में अपमानजनक है. यदि वे अवैध रूप से झारखंड में घुस रहे हैं, तो केंद्र को कानून के अनुसार उनकी पहचान करनी चाहिए और बांग्लादेश सरकार के साथ बातचीत कर उन्हें वापस भेजना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन, इसके बजाय वह (भाजपा) सिर्फ प्रचार की खातिर इस मुद्दे को उठा रही है. इस संबंध में एक याचिका पर जब झारखंड उच्च न्यायालय ने जवाब मांगा, तो केंद्र सरकार ने कहा कि उसके पास कोई आंकड़ा नहीं है, उसे संदेह है. इसका मतलब यह है कि वह सिर्फ संदेह के आधार पर जहर फैला रही है.’ करात ने आरोप लगाया कि घुसपैठ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की विफलता का नतीजा है.

    उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने राज्य पर अधिकतम समय शासन किया और उसने झारखंड को ‘लूटखंड’ में बदल दिया.’ प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी के ‘भूलने की बीमारी’ संबंधी कटाक्ष पर करात ने कहा, ‘हमारी पार्टी निजी हमले में यकीन नहीं करती है. हमारी राजनीति वैसी नहीं है. भाजपा ऐसा करती है.’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा की नीयत, नीति और विचारधारा को निशाना बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करने के कई तरीके हैं. उनकी नीयत आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को बढ़ावा देने की है, नीति अडाणी-अंबानी की लूट बढ़ाने की है और विचारधारा सबके सामने है. हम नीतियों की बात करते हैं, व्यक्तियों की नहीं.’ महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था और कहा था कि उन्हें

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP is raising the issue of infiltration for political gains Vrinda Karat said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group