Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Weather: IMD ने गर्मी को लेकर जारी की चेतावनी, आज से पूर्वी भारत में लू चलने का अनुमान, कई हिस्सों में बारिश व वज्रपात की आशंका
    Breaking News

    Weather: IMD ने गर्मी को लेकर जारी की चेतावनी, आज से पूर्वी भारत में लू चलने का अनुमान, कई हिस्सों में बारिश व वज्रपात की आशंका

    News DeskBy News DeskMay 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. पूर्वी भारत में शनिवार से लू के थपेड़े शुरू हो सकते हैं, जबकि अगले चार-पांच दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ना जारी रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने शनिवार से 13 मई तक पूर्वोत्तर में भारी वर्षा, गरज के साथ छींटे पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है.

    आईएमडी ने कहा कि 11-12 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में, 10-14 मई के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में, 11-14 मई के दौरान बिहार और ओडिशा में, 12-14 मई तक झारखंड में और 14-15 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है. इस महीने की शुरुआत में आईएमडी ने कहा था कि भारत के अधिकांश भागों में मई में सामान्य से अधिक तापमान रह सकता है, लेकिन कभी-कभार गरज एवं चमक के साथ छींटे पड़ने से पिछले वर्ष की तुलना में गर्मी प्रचंड स्तर तक पहुंच नहीं पाएगी.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा था कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है. राजस्थान और गुजरात में अप्रैल में सामान्य से अधिक लू चली (छह से 11 दिन) तथा पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में (चार से छह दिन) लू चली, जबकि सामान्य तौर पर दो से तीन दिन ही लू चलती है.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    heat wave expected in eastern India from today possibility of rain and thunderstorm in many parts Weather: IMD issued warning regarding heat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group