Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Weather Report: बंगाल की खाड़ी में फिर बना साइक्लोनिक सरकुलेशन, 16 जुलाई तक कोल्हान समेत त राज्य के अधिकतर हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
    Breaking News

    Weather Report: बंगाल की खाड़ी में फिर बना साइक्लोनिक सरकुलेशन, 16 जुलाई तक कोल्हान समेत त राज्य के अधिकतर हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.बंगाल की खाड़ी में अभी साइक्लोनिक सरकुलेशन सक्रिय है. इसका असर 16 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दिखेगा. मौसम विभाग ने आज सोमवार को प. सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी व गुमला में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रांची, लोहरदगा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा व देवघर में यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 16 जुलाई तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा से सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है.

    इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल व ओडिशा के तटीय इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके असर से बारिश होगी. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 14 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पूर्व राज्य के साथ-साथ मध्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 15 जुलाई को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पूर्वी तक निकटवर्ती मध्य हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी है. मौसम केंद्र ने अनुमान किया है कि 16 जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी तथा उत्तरी मध्य हिस्से में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 17 जुलाई के मौसम के मिजाज में कुछ सुधार का अनुमान किया है. 17 से 19 जुलाई तक मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गयी है.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    राज्य में सामान्य से करीब 61 फीसदी ज्यादा बारिश
    एक जून से 13 जुलाई तक राज्य में 510 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 61 फीसदी ज्यादा है। इस अवधि में आमतौर पर 316.7 एमएम बारिश होनी चाहिए। दसका असर खेती पर पड़ा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    heavy rains will occur in most parts of the state including Kolhan till July 16 Orange and Yellow alert issued Weather Report: Cyclonic circulation formed again in the Bay of Bengal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group