Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Weather Today: झारखंड में तीन से पांच जून के बीच मॉनसून आने के संकेत, कोल्हान और संताल के रास्ते हो सकता है प्रवेश, आज भी जमकर होगी बारिश, अलर्ट जारी
    Breaking News

    Weather Today: झारखंड में तीन से पांच जून के बीच मॉनसून आने के संकेत, कोल्हान और संताल के रास्ते हो सकता है प्रवेश, आज भी जमकर होगी बारिश, अलर्ट जारी

    News DeskBy News DeskMay 25, 2025Updated:May 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआहै. प्री मॉनसून गतिविधि शुरू हो गयी है. झारखंड में इस साल अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक ऐसा मानसून के समय से पूर्व आने की वजह से हो पाएगा. राज्य में मानसून का प्रवेश 3 से 5 जून के बीच होने के पूरे आसार हैं। यही वजह है कि प्रदेश में प्री-मॉनसून की गतिविधियां शुरू हो गई है. लगभग हर दिन पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है.

    शनिवार को भी लगभग पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. इस बार केरल में सामान्य से करीब छह दिन पहले ही मॉनसून की बारिश शुरू हो गयी है. इससे 10 से 12 दिनों के बाद झारखंड में मॉनसून की बारिश आ जाती है. इस बार पूरे झारखंड में मॉनसून की अच्छी बारिश होने का अनुमान है. राज्य में इसका प्रवेश कोल्हान और संताल के रास्ते हो सकता है. सब कुछ अनुकूल रहा तो यह 15 जून तक पूरे झारखंड को कवर कर लेगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि रविवार के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ तेज हवा का झोंका चल सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने वाली है. वज्रपात की भी संभावना बन रही है. मौसम की ऐसी स्थिति 28 मई तक रहेगी. इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 29 और 30 मई को भी राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, तेज हवा का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है. बारिश भी हो सकती है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    alert issued heavy rain will occur today as well may enter via Kolhan and Santhal Weather Today: Signs of monsoon arriving in Jharkhand between June 3 and 5
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group