Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पश्चिम सिंहभूम : फिक्स डिपॉजिट घोटाला की सूचना पर खाताधारकों में हड़कंप, पासबुक लेकर पहुंच रहे डाकघर
    Breaking News

    पश्चिम सिंहभूम : फिक्स डिपॉजिट घोटाला की सूचना पर खाताधारकों में हड़कंप, पासबुक लेकर पहुंच रहे डाकघर

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa : चाईबासा जिला स्थित गुआ डाकघर में फिक्स डिपॉजिट घोटाला की खबर जैसे ही मीडिया में प्रकाशित हुई, सोमवार सुबह से ही डाकघर में अफरातफरी का माहौल बन गया. अपनी मेहनत की पूंजी को लेकर चिंतित सैकड़ों लोग हाथों में पासबुक लिए डाकघर पहुंच गए. हर कोई अपने खाते की सच्चाई जानना चाहता था. लोगों की लंबी कतारें डाकघर के बाहर सुबह से ही देखने को मिली.

    डाकघर के अंदर वर्तमान पोस्टमास्टर विवेक आनंद स्वयं खाताधारकों से घिरे रहे और एक-एक कर खातों की जांच करते नजर आए. उन्होंने बताया कि लगातार लोग आ रहे हैं और अब तक कई खातों की जांच की जा चुकी है. जांच के क्रम में कई विसंगतियां भी सामने आ रही हैं. इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि पहले सामने आए 35 फर्जी खातों का मामला केवल एक झलक भर था, असली घोटाले की परतें अब खुलनी शुरू हुई हैं.

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    ग्राहकों का कहना है कि उन्होंने वर्षों की मेहनत की कमाई ब्याज के भरोसे डाली थी, लेकिन अब उन्हें यह भी नहीं पता कि उनका पैसा सुरक्षित है या नहीं. कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुराने पोस्टमास्टर के कार्यकाल में ही यह पूरा खेल खेला गया और संभवतः कई वर्षों तक यह फर्जीवाड़ा चलता रहा.

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन तक अब जनता की मांगें पहुंच चुकी हैं. लोगों की स्पष्ट मांग है कि इस मामले में गंभीरता दिखाई जाए और निष्पक्ष, उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. कुछ प्रमुख मांगें सामने आई हैं. इनमें अस्थायी विशेष जांच अधिकारी की तैनाती, सभी खातों की डिजिटल ऑडिट, सीआईडी या सीबीआई जांच की अनुशंसा, पीड़ितों के लिए तत्काल राहत राशि और गबन में संलिप्त कर्मियों की शीघ्र गिरफ्तारी शामिल है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    people are reaching post offices with their passbooks West Singhbhum: Account holders are in panic after getting information about fixed deposit scam
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026

    Ranchi Airport से पिछले एक वर्ष में 27 लाख यात्रियों ने किया सफर, एयरपोर्ट ने 87 करोड़ रुपये से अधिक लाभ कमाया

    June 14, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group