Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पश्चिमी सिंहभूम : विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर सदर अस्पताल से निकाली गयी जागरूकता रैली
    Breaking News

    पश्चिमी सिंहभूम : विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर सदर अस्पताल से निकाली गयी जागरूकता रैली

    News DeskBy News DeskMarch 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा: जिला स्वास्थ्य समिति पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में बुधवार को सदर अस्पताल चाईबासा परिसर से विश्व ग्लूकोमा सप्ताह (9 मार्च से 15 मार्च 2025 तक) के अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस रैली का उद्देश्य ग्लूकोमा (आंखों की बीमारी) के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना था, ताकि लोग इसके लक्षणों और उपचार के बारे में जान सकें.

    रैली का उद्घाटन जिले के सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार मांझी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भारती मिंज, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सेलिन सोसन टोपनो और डॉ. सिरिल संदीप सावैयां ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. इस मौके पर नेत्र पदाधिकारी डॉ. मनोज सिंह मुंडा के नेतृत्व में जिले के सभी नेत्र सहायक भी उपस्थित थे.

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    रैली ने सदर अस्पताल चाईबासा से शुरुआत करते हुए सदर बाजार, पोस्ट ऑफिस चौक, घंटा घर, कोर्ट परिसर, रुंगटा हाउस होते हुए नेत्र चिकित्सालय सदर अस्पताल चाईबासा पर वापस पहुंचकर समापन किया. इस रैली में एएनएम प्रशिक्षण स्कूल, सदर अस्पताल चाईबासा की छात्राएं और लूथेरन मध्य विद्यालय चाईबासा के छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिए और नारे लगाते हुए आगे बढ़े.

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

    रैली में नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, मेरी करुणा टोप्पो, राकेश पूर्ति, बिरेंद्र नाथ महतो, हेमलता महली, सुनीता किस्कू, प्रदीप सांडील, बासुदेव नायक, और लूथेरन मध्य विद्यालय चाईबासा के सहायक शिक्षक रामेश्वर बानरा समेत अन्य उपस्थित थे. रैली के दौरान ग्लूकोमा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए नारे लगाए गए और लोगों को इस बीमारी के प्रति सचेत किया गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    West Singhbhum: Awareness rally taken out from Sadar Hospital on World Glaucoma Week
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Jharkhand: जमीन विवाद के चलते किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Jharkhand: जमीन विवाद के चलते किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा पीडब्ल्यूडी चौक के समीप युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला

    June 27, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group