Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»WEST SINGHBHUM : चूल्हा प्रमुख सम्मलेन में बोले सुदेश, झूठ राज्य सरकार की सबसे बड़ी ताकत
    Headlines

    WEST SINGHBHUM : चूल्हा प्रमुख सम्मलेन में बोले सुदेश, झूठ राज्य सरकार की सबसे बड़ी ताकत

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • गोइलकेरा में मनोहरपुर विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह

    चाईबासा. पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झूठ राज्य सरकार की सबसे बड़ी ताकत है. जनता को अपने झूठे वादों से भ्रमित कर यह सरकार सत्ता पर स्थापित तो हो गई लेकिन लोगों के कल्याण और कल्याणकारी योजनाओं में इनकी गंभीरता नहीं दिखती है. ग्राम सभा के सहारे इन्होंने गांवों में झूठ फैलाने का प्रयास किया. झूठ के घोड़े पर सवार होकर यहां से लोग दिल्ली पहुंच गए हैं.

    महतो बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के गोईलकेरा हाट बाजार में आयोजित मनोहरपुर विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे. इसके बाद वो चारमोड़, गोपीनाथपुर में आयोजित चक्रधरपुर विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. मौके पर उपस्थित सभी चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ग्रहण किया.

    महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते गरीबों को उनके हक का राशन भी नहीं मिल पा रहा है. खाली पेट से निर्णय प्रभावित होते हैं जिसका लाभ षड्यंत्रकारी लोग उठा रहे हैं. राज्य के भीतर अब राजनीतिक चेतना को जगाने का वक़्त है. उन्होंने कहा कि पांच साल में मुख्यमंत्री ने नीति बनाने और नियोजन देने पर कोई ध्यान नहीं दिया. उनका ध्यान सिर्फ अपनी कुर्सी पर रहा. सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया. लोगों को भटका कर उनका मत तो हासिल कर लिए लेकिन जब उनके लिए काम करने की बारी आई तो इन्होंने अपने आंखे मूंद ली. अच्छा लीडर लोगों को भटकाता नहीं है, उनका मार्गदर्शन करता है. यह सिर्फ सुनने का नहीं, अपने अधिकारों के लिए बोलने का समय है. वोटर खरीदा नहीं, अपने काम से कमाया जाता है.

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ रविवार को छठे दौर की वार्ता करेगी झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चार घंटे तक बैठक के बाद फैसला

    सरकार को पांच साल तक महिलाओं की याद नहीं आई. महिलाओं को सम्मान देने वाली सरकार पहले यह बताए कि हर अनुमंडल मुख्यालय में महिला कॉलेज, तीन लाख की आबादी पर महिला थाना, चूल्हा खर्च के लिए दो हजार रुपए, राज्यभर में महिला बैंक की स्थापना समेत ऐसे कई वादों का क्या हुआ जो इन्होंने राज्य की महिलाओं से चुनाव के वक़्त किया था.

    मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस ने कहा कि वर्तमान सरकार ने समाज के हर वर्ग को दुःखी किया है. सरकार का काम जनता की आवश्यकताओं को समझते हुए उसके अनुरूप कार्य करना होता है लेकिन इस सरकार ने पिछले पांच सालों में ऐसा कुछ नहीं किया. अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार के कार्यकाल में प्राकृतिक संपदाओं का खुलेआम दोहन हो रहा है.

    Student Protest: गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे, हर संभव समर्थन का दिया भरोसा, अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    lies are the biggest strength of the state government Lies are the biggest strength of the state governmnt WEST SINGHBHUM: Sudesh said in the Chulha Pramukh Sammelan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ रविवार को छठे दौर की वार्ता करेगी झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चार घंटे तक बैठक के बाद फैसला

    August 9, 2026

    Student Protest: गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे, हर संभव समर्थन का दिया भरोसा, अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया

    August 9, 2026

    Jharkhand: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक घायल, राहुल दुबे गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, गैस प्लांट में छिपाकर रखे गये हथियार बरामद

    August 9, 2026
    Recent Post

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ रविवार को छठे दौर की वार्ता करेगी झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चार घंटे तक बैठक के बाद फैसला

    August 9, 2026

    Student Protest: गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे, हर संभव समर्थन का दिया भरोसा, अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया

    August 9, 2026

    Jharkhand: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक घायल, राहुल दुबे गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, गैस प्लांट में छिपाकर रखे गये हथियार बरामद

    August 9, 2026

    Jamshedpur: एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में आयी, जख्मी, छात्रों में आक्रोश

    August 9, 2026

    Jamshedpur: गोविंदपुर में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आकर बच्ची की मौत, दो घायल, चालक हिरासत में

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group