Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»बेटी ने कर ली जाति से बाहर के युवक से शादी, तो 40 आदिवासी परिवार को सामाजिक बहिष्कार के भय से कराना पड़ा मुंडन
    Breaking News

    बेटी ने कर ली जाति से बाहर के युवक से शादी, तो 40 आदिवासी परिवार को सामाजिक बहिष्कार के भय से कराना पड़ा मुंडन

    News DeskBy News DeskJune 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhuvaneshvar. ओडिशा के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी परिवार की लड़की द्वारा अन्य जाति और समुदाय के युवक से विवाह किए जाने के बाद परिवार के करीब 40 सदस्यों ने ‘शुद्धिकरण’ की रस्म के तहत अपने सिर मुंडवा लिए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि काशीपुर खंड के अंतर्गत गोरखपुर ग्राम पंचायत के बैगनगुड़ा गांव में बृहस्पतिवार को यह घटना हुई.

    यह मामला तब सामने में आया जब इस रस्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पुरुष नजर आ रहे थे, जिन्होंने अपना सिर मुंडवाया हुआ था. सूत्रों ने बताया कि अनुसूचित जनजाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाली लड़की ने अपने परिवार की अनुमति के बिना अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति से शादी कर ली. इससे गांव के निवासी नाराज हैं. उन्होंने बताया कि अंतरजातीय विवाह के बाद गांव में एक बैठक की गई, जिसमें सुझाव दिया गया कि लड़की के परिवार के पुरुष सदस्य अपने सिर मुंडवा लें और स्थानीय देवता को बकरियों, मुर्गियों और सूअरों की बलि चढ़ाएं.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    रायगढ़ के आदिवासी समुदाय में अंतरजातीय विवाह पारंपरिक रूप से निषिद्ध है और जाति से बाहर विवाह करना वर्जित माना जाता है. सूत्रों ने बताया कि महिला के परिवार को कथित तौर पर चेतावनी दी गई थी कि अगर वे सामुदायिक मानदंडों का पालन नहीं करेंगे तो उन्हें सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया जाएगा. उक्त मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने काशीपुर प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बिजय सोए को मामले की जांच करने और जिलाधिकारी को रिपोर्ट देने के लिए कहा है. सोए ने कहा कि उन्होंने दोनों पक्षों-लड़की और लड़के के परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है और उन्होंने स्वेच्छा से रस्में निभाई थीं.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    40 tribal families had to get their heads shaved due to fear of social boycott When the daughter married a boy outside the caste
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group