Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Maharashtra का अगला CM कौन? रहस्य से पर्दा उठना बाकी; शिंदे ने इस्तीफा दिया, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा, जानिए क्या हैं राजनीतिक हालात
    Breaking News

    Maharashtra का अगला CM कौन? रहस्य से पर्दा उठना बाकी; शिंदे ने इस्तीफा दिया, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा, जानिए क्या हैं राजनीतिक हालात

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024Updated:November 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मंगलवार की सुबह मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. राज्यपाल ने शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं देने को कहा है. सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की भारी जीत के बाद अभी इस रहस्य से पर्दा उठना बाकी है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा. शिंदे उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ राजभवन पहुंचे.

    मौजूदा महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है. एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में मंत्री रहे दीपक केसरकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुख्यमंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया है. राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने को कहा है. केसरकर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नयी सरकार जल्द से जल्द शपथ लेगी.

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की है, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं में अभी तक इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए.

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    यह पूछे जाने पर कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, केसरकर ने कहा, ‘हर राजनीतिक कार्यकर्ता चाहता है कि मुख्यमंत्री उसकी पार्टी से होना चाहिए लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जो भी फैसला करेंगे, वह हम सभी को स्वीकार्य होगा.शिवसेना नेता ने कहा, ‘शिंदे ने वरिष्ठ नेताओं (मोदी और शाह का स्पष्ट संदर्भ) से कहा है कि वे जो भी फैसला लेंगे, वह उन्हें स्वीकार्य होगा.

    देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे
    विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाने के बाद देवेंद्र फडणवीस अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के लिए सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे. उन्हें मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है. फडणवीस यहां एक होटल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि के विवाह से संबंधित प्रीति भोज में शामिल हुए. फडणवीस के साथ महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी मौजूद थे. महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन की रूपरेखा पर चर्चा के लिए फडणवीस गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं.

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ajit pawar Amit Shah bjp Devendra fadanwish Governor asked to act as acting Chief Minister know what is the political situation Maharastra cm recent news Maharastra election recent news Maharastra sarkar letest news pm modi Who is the next CM of Maharashtra? The mystery remains to be revealed; Shinde resigns
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: SIR-2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन तेज

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: कारगिल विजय दिवस पर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शहीद सम्मान समारोह, तैयारियां अंतिम चरण में

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group