Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»महिला दिवस : रेलवे ने पहली बार महिलाओं ने वंदे भारत ट्रेन का किया संचालन
Breaking News

महिला दिवस : रेलवे ने पहली बार महिलाओं ने वंदे भारत ट्रेन का किया संचालन

News DeskBy News DeskMarch 8, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में रेलवे ने पहली बार पूरी तरह से महिला चालक दल के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया है. 8 मार्च को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से शिरडी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22223) को पहली बार पूरी तरह महिला चालक दल द्वारा संचालित किया गया. इस ट्रेन में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टिकट निरीक्षक (टीसी) और ट्रेन होस्टेस सभी महिलाएं हैं. भारतीय रेलवे इससे पहले भी महिला दिवस पर गुड्स का संचालन महिलाओं से करा चुकी है.

सीएसएमटी से शिरडी तक के इस मार्ग पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में आज की दिनांक में यह पहल भारतीय रेलवे की महिला कर्मचारियों को समर्पित की गई है. इस पहल को रेलवे अधिकारियों ने ऐतिहासिक क्षण बताया है, क्योंकि यह भारतीय रेलवे में महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने का प्रतीक बनता है. सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) स्वप्निल नीला ने इस पहल के बारे में बताया कि “हमने मालगाड़ियों में भी इसी तरह की पहल की है और हम भविष्य में अन्य वंदे भारत ट्रेनों में भी महिलाओं के चालक दल को शामिल करने का प्रयास करेंगे.” उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय रेलवे महिलाओं के लिए कामकाजी वातावरण को और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

स्वप्निल नीला ने कहा, “यह सिर्फ वंदे भारत एक्सप्रेस तक ही सीमित नहीं रहेगा, हम इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू करने का प्रयास करेंगे. महिला कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को मान्यता देते हुए यह पहल की गई है.” इस विशेष दिन पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं के योगदान को सराहा और उनका आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं को ‘नारी शक्ति’ के रूप में नमन किया.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Delimitation Bill पर एक-दो दिनों में JMM अपने रूख की करेगा घोषणा, CM ने की अपने सांसदों के साथ बैठक

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group