Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»World Cancer Day 2026: झारखंड में ‘Cancer Screening on Wheels’ की शुरुआत, ग्रामीणों तक पहुँचेगी मुफ्त जांच सुविधा
Breaking News

World Cancer Day 2026: झारखंड में ‘Cancer Screening on Wheels’ की शुरुआत, ग्रामीणों तक पहुँचेगी मुफ्त जांच सुविधा

News DeskBy News DeskFebruary 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

सरायकेला-खरसावां | 

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में ग्रामीण समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल की शुरुआत की गई। आरएसबी फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘Cancer Screening on Wheels’ सेवा के तहत मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रवाना किया गया। यह यूनिट दूरदराज़ इलाकों में रहने वाले लोगों तक समय पर कैंसर जांच की सुविधा पहुँचाएगी।

सरायकेला-खरसावां जिले के आरएसबी ट्रांसमिशन्स (इंडिया) लिमिटेड, यूनिट-1 परिसर (गम्हरिया) में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एस. के. बेहरा तथा हेड-सीएसआर एवं आरएसबी फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती प्रियंका बेहरा ने संयुक्त रूप से मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लगभग एक वर्ष की गहन योजना और अथक परिश्रम के बाद इस विशेष मोबाइल वैन को तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर कैंसर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एवं समाजसेवी श्री एस. के. बेहरा, कंपनी की डायरेक्टर एवं सीएसआर प्रमुख सुश्री प्रियंका बेहरा, श्रीमती जया सिंह, श्री सचीकांत त्रिपाठी, एमटीएमएच के प्रशासनिक प्रमुख श्री अमिताभ चटर्जी, जमशेदपुर कैंसर सोसाइटी की वाइस चेयरपर्सन डॉ. सुजाता मित्रा, रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट श्री अशोक झा, श्री अभिजीत मित्रा, श्री कमल अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रोजेक्ट ‘सम्भावी’ का हिस्सा

यह मोबाइल यूनिट ‘Cancer Screening on Wheels’ पहल के अंतर्गत प्रोजेक्ट सम्भावी का हिस्सा है। इसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रारंभिक जांच के माध्यम से समय पर इलाज और जीवन रक्षा को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कैंसर की समय रहते पहचान होने पर इलाज की सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। मोबाइल स्क्रीनिंग यूनिट उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाएगी, जिनके लिए अस्पताल तक पहुँचना कठिन होता है।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

सेवा में विनम्रता का संकल्प

आरएसबी फाउंडेशन “सेवा में विनम्रता” के मूल मंत्र के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। यह परियोजना उसी प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण है।

साझा प्रयासों की मिसाल

यह पहल कॉरपोरेट जगत, सामाजिक संस्थाओं और स्वास्थ्य संगठनों के बीच सफल समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। RSB Foundation, RSB Transmissions (I) Ltd., MTMH, Tata Steel Foundation और Rotary Club के सहयोग से इस विजन को धरातल पर उतारा गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच और जागरूकता के ज़रिये कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने की दिशा में यह पहल एक सार्थक और जीवनरक्षक प्रयास मानी जा रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group