Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में मना “विश्व स्वास्थ्य दिवस”, स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ते कदम
    Breaking News

    नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में मना “विश्व स्वास्थ्य दिवस”, स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ते कदम

    News DeskBy News DeskApril 8, 2025Updated:April 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • “शरीर के लिए स्वास्थ्य का महत्व वैसा ही है जैसे दीपक के लिए तेल” – रविन्द्रनाथ ठाकुर

    जमशेदपुर. 08 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह एक दिन हमारे स्वास्थ्य को समर्पित है, जो हमें याद दिलाता है कि अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना कितना आवश्यक है. यदि हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखेंगे, तो हम कोई भी महत्वपूर्ण काम के लिए खुद को तैयार नहीं कर पाएंगे. कोई भी काम करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से एक व्यक्ति का सजग होगा आवश्यक है और यह तभी मुमकिन है जब हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे.

    जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में “विश्व स्वास्थ्य दिवस” का आयोजन किया गया. इस दिवस को और ख़ास बनाने के लिए छात्रों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का थीम “हेल्थी बिगनिंगस होपफुल फ्यूचर्स 2025” था, जिसका मूल उद्देश्य स्वास्थ्य के महत्ता को स्थापित करना था.

    कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ की. इसके पश्चात विश्वविद्यालय की छात्रों ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया . इसके पश्चात, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य डॉ के. एन. सिंह और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के उप प्रधानाचार्य डॉ एन. के. सिन्हा को सम्मानित किया गया. डॉ के. एन. सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “स्वास्थ्य आपकी हमारी कीमती धरोहर है, जितना इसका संचय करेंगे उतना ये आपके आने वाले कल के लिए लाभकारी होगा”.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    नेताजी सुभाष विश्विद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणि ने अतिथि गण को संबोधित किया और कहा “हमारा शरीर हमारे लिए बहुत कुछ करता है और हमें उसके प्रति सजग रहना चाहिए, उसका ध्यान रखना चाहिए”.

    कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणि, प्रो. डॉ. आचार्य ऋषि रंजन, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, प्रशासनिक विभाग के अनुष्ठाता नाजिम खान, शैक्षणिक विभाग के अधिष्ठाता प्रो. दिलीप शोम,  आईटी विभाग के अधिष्ठाता, प्रो. डॉ. रंजन मिश्रा, विभिन्न विभागों के विभागाध्याक्षा और संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    "World Health Day" celebrated at Netaji Subhash University steps towards healthy life
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group