


Jamshedpur. टाटा स्टील का World Steel द्वारा लगातार 8वें वर्ष स्टील सस्टेनेबिलिटी चैंपियन 2025 से नवाजा. यह सम्मान कंपनी की सतत विकास के प्रति गहरी प्रतिबद्धता और वैश्विक मानकों के प्रति उसके दृढ़ अनुपालन को दर्शाता है. वर्ष 2018 में इस पहल की शुरुआत से ही टाटा स्टील हर वर्ष यह सम्मान प्राप्त करती आ रही है. यह उपलब्धि इस्पात उद्योग में कंपनी की नेतृत्वकारी भूमिका,
पर्यावरण अनुकूल पहलों और जिम्मेदार कारोबारी व्यवहार को और भी मजबूती से उजागर करती है. टाटा स्टील उन चुनिंदा इस्पात कंपनियों में शामिल है जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित वर्ल्डस्टील की बोर्ड ऑफ मेंबर्स की स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) में स्टील सस्टेनेबिलिटी चैंपियन 2025 के रूप में नामित किया गया है.
सम्मान प्राप्त करने पर टाटा स्टील के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन ने कहा कि वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन द्वारा एक बार फिर स्टील सस्टेनेबिलिटी चैंपियन के रूप में चुना जाना हमारे लिए गर्व की बात है. यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हम सस्टेनेबल स्टील मेकिंग की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं.



