Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»XLRI को बम से उड़ाने की धमकी,हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने की जांच, गहन तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
Breaking News

XLRI को बम से उड़ाने की धमकी,हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने की जांच, गहन तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

News DeskBy News DeskMarch 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एक्सएलआरआई’ को मंगलवार को ईमेल भेजकर परिसर में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई। प्रमुख बी-स्कूल एक्सएलआरआई के परिसर में बम विस्फोट करने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ जिसके बाद पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने स्कूल परिसर के अंदर गहन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने परिसर को खाली करा दिया और बम निरोधक दस्ते व खोजी कुत्तों के दस्ते के साथ मिलकर परिसर की तलाशी ली। बिष्टुपुर थाने के प्रभारी अधिकारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया और ईमेल फर्जी प्रतीत होता है।

इधर, इस नयी धमकी के साथ रांची की दीवानी अदालत को हाल के महीनों में इस तरह का तीसरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इससे पहले छह फरवरी और 28 फरवरी को भी इसी तरह की धमकियां मिली थीं। कोतवाली के उप पुलिस अधीक्षक प्रकाश सोय ने कहा, “हमने अदालत परिसर की गहन तलाशी ली। ईमेल से धमकी की सूचना मिलते ही झारखंड जगुआर की बम निरोधक टीम को मौके पर भेजा गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अदालत से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार ईमेल भेजने वाले ने बम का इस्तेमाल करके इमारत को उड़ाने की धमकी दी।

‘नीला ड्रम कांड’ मामले में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा, फांसी की सजा सुनाये जाने से पहले खासे बेचैन थे दोनों

ईमेल में यह भी कहा गया है कि “चूंकि सभी को न्याय नहीं मिल रहा है, इसलिए अदालत को उड़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ईमेल का गंभीरता से संज्ञान लिया है और तकनीकी टीम व साइबर प्रकोष्ठ की सहायता से इसके स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईमेल के जरिए जामताड़ा दीवानी अदालत को उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद परिसर में दहशत फैल गई।

Tata Zoo में आए 3 नन्हे मेहमान, मां बनी बाघिन सुनैना, शावकों का नाम सुझाएं, मुफ्त मिलेगा एंट्री पास, ये है व्हाट्सएप नंबर

जामताड़ा मुख्यालय के डीएसपी संजय कुमार ने बताया, ईमेल के जरिए दीवानी अदालत को उड़ाने की धमकी मिली थी। इसकी जानकारी मिलने पर रांची से बम निरोधक विशेषज्ञों की एक टीम को बुलाया गया और अदालत परिसर की व्यापक तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।”

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

‘नीला ड्रम कांड’ मामले में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा, फांसी की सजा सुनाये जाने से पहले खासे बेचैन थे दोनों

October 14, 2026

Tata Zoo में आए 3 नन्हे मेहमान, मां बनी बाघिन सुनैना, शावकों का नाम सुझाएं, मुफ्त मिलेगा एंट्री पास, ये है व्हाट्सएप नंबर

October 14, 2026

NH 33 पर उतर आईं सैकड़ों महिला कर्मचारी, 4 घंटे चला विरोध प्रदर्शन, ठप रहा रांची-टाटा हाइवे, ये है वजह?

October 14, 2026
Recent Post

‘नीला ड्रम कांड’ मामले में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा, फांसी की सजा सुनाये जाने से पहले खासे बेचैन थे दोनों

October 14, 2026

Tata Zoo में आए 3 नन्हे मेहमान, मां बनी बाघिन सुनैना, शावकों का नाम सुझाएं, मुफ्त मिलेगा एंट्री पास, ये है व्हाट्सएप नंबर

October 14, 2026

NH 33 पर उतर आईं सैकड़ों महिला कर्मचारी, 4 घंटे चला विरोध प्रदर्शन, ठप रहा रांची-टाटा हाइवे, ये है वजह?

October 14, 2026

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

October 14, 2026

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group