Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»XLRI: एक्सएलआरआइ के कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र हुए शामिल, बोले- जमशेदपुर से मिलती है पॉजिटिविटी
Breaking News

XLRI: एक्सएलआरआइ के कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र हुए शामिल, बोले- जमशेदपुर से मिलती है पॉजिटिविटी

News DeskBy News DeskDecember 8, 2024Updated:December 8, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. 2028 तक देश के 50 प्रतिशत जाॅब का स्वरूप बदल जाएगा. अब मून लाइट जॉब का कल्चर तेजी से बढ़ रहा है. एक समय था जब एक व्यक्ति अगर दाे स्थानाें में एक साथ काम करता था, ताे उसे अपराध माना जाता था. लेकिन अब धीरे-धीरे कल्चर बदल रहा है. अब लाेग एक साथ दो या उससे अधिक जगहों पर कार्य कर रहे हैं. धीरे-धीरे इसे लीगल श्रेणी में ही लोग मान रहे हैं. जाॅब के स्वरूप में लगातार हाे रहे इस बदलाव काे देखते हुए ही न्यू एजुकेशन पाॅलिसी काे लाया गया है. यह बातें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही. शनिवार की शाम में वे एक्सएलआरआइ के होमकमिंग 2024 के उद्घाटन सह प्लैटिनम जुबली समारोह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के लिए यह स्वर्णिम दौर है. देश की इकोनॉमी तेजी से आगे बढ़ रही है. इससे पूर्व उन्होंने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर सबेस्टियन जॉर्ज, डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एडमिन प्रो. संजय पात्रो के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एक्सएलआरआइ देश की सबसे पुरानी बिजनेस स्कूल है. इस बिजनेस स्कूल ने ना सिर्फ मल्टीनेशनल कंपनियों को बल्कि देश को भी लीडरशिप दिया. विद्यार्थियों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया.
जमशेदपुर से मिलती है पॉजिटिविटी
श्री प्रधान ने कहा कि दो विद्वान लोग जब भी मिलते हैं और बातें करते हैं तो जरूर कुछ ना कुछ पॉजिटिव होता है, इसी का ताजा उदाहरण है जमशेदपुर. स्वामी विवेकानंद और जमशेदजी टाटा की मुलाकात सितंबर 1893 में जापान से उत्तरी अमेरिका जाते समय एक स्टीमर पर हुई थी. उस मुलाकात के दौरान ही टाटा स्टील की स्थापना से लेकर भारत में एक शोध विश्वविद्यालय शुरू करने के लिए प्रेरित किया था. आज अगर जमशेदपुर में एक्सएलआरआइ है, या फिर इतना कुछ है तो उसका एकमात्र कारण टाटा है. उन्होंने कहा कि वे जब भी जमशेदपुर आते हैं तो उन्हें पॉजिटिविटी महसूस होती है. इस शहर की स्वच्छता उन्हें भाती है.

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

इन पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को मिला अवॉर्ड
– लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – जैकब वर्गिस, चीफ इंटीग्रेटर, बायराजू फाउंडेशन
– एकेडमिक अवॉर्ड – प्रो. के. शिवारामाकृष्णन, प्रोफेसर अकाउंटिंग, राइस यूनिवर्सिटी
– अलायड फिल्ड अवॉर्ड – संस्थापक सह सीइओ, केयरगिवर साथी फाउंडेशन और गौतम सेन- वाइस प्रेसिडेंट-एक्सर्टनल रिलेशंस, फीवा फेडरेशन
– इंटरप्रेन्योर अवॉर्ड- को फाउंडर एंड डायरेक्टर, अविना होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड
– यंग अचीवर्स अवॉर्ड- राहुल सांघवी, एमडी एंड पार्टनर, बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप
– प्रैक्टिसिंग मैनेजर अवॉर्ड –
1. डॉ आशीष चांद, प्रेसिडेंट एंड सीइओ बेल्डन आइएनसी
2. अथर शाहाब
3. बिजो कुरियन, चेयरमैन, रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया
4. ब्रजेश बाजपाई, कॉमर्शियल डायरेक्टर, वोडाकॉम ग्रुप

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026

Jamshedpur: कदमा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद

October 25, 2026

JDU Dicision: ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group