Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लाइफ साइकिल वर्कशॉप का आयोजन
Breaking News

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लाइफ साइकिल वर्कशॉप का आयोजन

News DeskBy News DeskApril 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर. आज की तकनीकी दुनिया इतनी उन्नति कर चुकी है कि हर रोज कोई न कोई नया सॉफ्टवेयर का इजात हो रहा है. जो न सिर्फ लोगों की जीवनशैली को बेहतर बना था है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी नए रास्ते खोल रहा है. सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लाइफ साइकिल एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका इस्तेमाल करके सॉफ्टवेयर डेवलपर्स उच्च गुणवत्ता वाले सॉफ्टवेयर का निर्माण करते हैं. एस डी एल सी के 7 चरण होते हैं और 4 मॉडल होते हैं.

जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में बड़े ही शानदार तरीके से 3 दिवसीय “सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लाइफ साइकिल” वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इस वर्कशॉप की शुरुआत 22 अप्रैल से हुई और 24 अप्रैल को इसका समापन हुआ. वेंचरिंग डिजिटली प्राइवेट लिमिटेड ने इस वर्कशॉप का संचालन किया. इस वर्कशॉप में बी सी ए, बी टेक और एम सी ए विभाग के छात्र शामिल हुए.

कार्यक्रम की शुरुआत माननीय अतिथियों द्वारा दीप पप्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से किया गया.  इसके पश्चात विश्वविद्यालय के छात्रों ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया . इसके पश्चात, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेंचरिंग डिजिटली प्राइवेट लिमिटेड के सह संस्थापक और सी एम ओ निखिल शर्मा, फुल स्टैक डेवलपर रविश कुमार, डेटा विश्लेषक बिपुल हालदार, डेव ओपस इंजीनियर रजत कुमार एवं प्रशिक्षण समन्वयक मोनाली मोहंती को सम्मानित किया गया. निखिल शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “तकनीकी उन्नति हमारे देश एवं पूरे विश्व के विकास का एक अनूठा रास्ता है”. इसके पश्चात छात्रों को सॉफ्वेयर डेवलपमेंट लाइफ साइकिल के विषय में बताया गया. इस वर्कशॉप में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में करियर के स्कोप को लेकर भी भी चर्चा हुई.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

नेताजी सुभाष विश्विद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणि ने छात्रों को संबोधित किया और कहा “जीवन में ऐसे वर्कशॉप्स से कईं महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलती है और स्किल्स भी डेवलप होते हैं”.

कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणि, प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. आचार्य ऋषि रंजन, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, प्रशासनिक विभाग के अनुष्ठाता नाजिम खान, शैक्षणिक विभाग के अधिष्ठाता प्रो. दिलीप शोम,  आईटी विभाग के अधिष्ठाता, प्रो. डॉ. रंजन मिश्रा, विभिन्न विभागों के विभागाध्याक्ष और संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में दिन में सुहावना मौसम, पर शाम होते ही बढ़ी ठिठुरन, तापमान में और गिरावट आने की संभावना

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group