Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Chakardharpur News: बंदगांव के कराईकेला में मां कंसरा मंदिर का ताला तोड़कर 8 घंटी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Breaking News

Chakardharpur News: बंदगांव के कराईकेला में मां कंसरा मंदिर का ताला तोड़कर 8 घंटी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

News DeskBy News DeskOctober 21, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chakardharpur.बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना के नकटी पंचायत अंतर्गत मां कंसारा मंदिर में बीते रात चोरों ने ताला तोड़कर मंदिर में लगे 8 घंटी की चोरी कर ली. इस घटना के बाद में लोगों में आक्रोश का माहौल है. जानकारी के मुताबिक कराईकला थाना अंतर्गत मां कंसारा मंदिर में बीते रात रविवार को चोरों ने मंदिर में लगे ताला को तोड़कर 8 घंटी काट कर ले गए. लेकिन चोरों ने मंदिर का गर्भ गृह में लगा ताला को नहीं तोड़ पाए. जिस कारण मां कंसरा के प्रतिमा में लगे मुकुट एवं अन्य आभूषणों की चोरी नहीं हुई. पुजारी सत्यवान महापात्र ने बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे पूजा करने के बाद मंदिर को ताला लगाकर घर चले गए थे.
ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह मंदिर खुला होने और चोरी होने की जानकारी पुजारी को फोन पर दिया. वहीं जानकरी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई व ग्रामीण मंदिर पहुंचे. इसके बाद मंदिर के अंदर जाकर देखा, तो मंदिर में लगे 8 घंटी को काटकर चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है. लेकिन मंदिर के गर्भ गृह में लगा ताला को चोरों ने तोड़ नहीं सके. जिससे मंदिर की प्रतिमा में लगे चांदी की मुकुट एवं अन्य आभूषणों की चोरी नहीं हुई. इधर घटना की सूचना कराईकेला थाना को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई. ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर का गर्भ गृह का ताला चोरों द्वारा नहीं खुलना मां कंसारा का चमत्कार माना जा रहा है.

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026

Ghatsila: घाटशिला, जादूगोड़ा और गालूडीह की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और मिलावटी छेना बरामद

November 6, 2026

Noyal Tata 12 नवंबर को TITAN के निदेशक और वाइस चेयरमैन पद से हो जाएंगे सेवानिवृत्त

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group