Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»अच्छे विचारों को स्थापित करने में आध्यात्मिकता का भूमिका अहम : मालती गिलुवा
    Headlines

    अच्छे विचारों को स्थापित करने में आध्यात्मिकता का भूमिका अहम : मालती गिलुवा

    News DeskBy News DeskMarch 27, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    अच्छे विचारों को स्थापित करने में आध्यात्मिकता का भूमिका अहम : मालती गिलुवा

    चक्रधरपुर ,

    Summer Special Train 2026: सीएसएमटी-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, टाटानगर-बिलासपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत; जानें पूरा शेड्यूल और ठहराव

    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,माउंट आबू (राजस्थान) की चक्रधरपुर इकाई के तत्वावधान में ब्रह्नाकुमारिज की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर जनक दिवस कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्नाकुमारिज पाठशाला,चक्रधरपुर के थाना रोड स्थित परिसर में किया गया । जिसमें विशेष रूप से जामिद पंचायत की मुखिया मंजुश्री तियु,भाजपा महिला मोर्चा की मालती गिलुवा के अलावा शिक्षिका यशोदा महतो,शिक्षक खिरोद महतो, समाज के शुभचिन्तक सुधीर भाई,वरिष्ठ भाई बीके रामभरत उपस्थित रहे ।

    Jammu NEWS: पहली बार ट्रेन से सीधे कश्मीर जुड़ा, वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार; जानें फायदे और नए प्रोजेक्ट्स

    भाजपा के महिला नेत्री मालती गिलुवा ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज मे अच्छे विचारों को स्थापित करने में आध्यात्मिकता का भूमिका अहम है । इसके साथ ही जामिद पंचायत की मुखिया मंजुश्री तियु ने भी कहा कि ईश्वर से कामना है कि वैमनस्यता को भूलकर लोग एक सूत्र में बंध जाय और इसी में ही कल्याण है । जबकि ब्रह्माकुमारीज पाठशाला, चक्रधरपुर की प्रभारी बीके मानिनी ने दादी जानकी के जीवनगाथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दादी जी बहुत ही सरल व निर्मानचित्त थी । विपरीत परिस्थितियों में भी उनके चेहरे पर कभी सिकन नजर नही आया । उन्होंने कहा कि आज के दिन को जनक दिवस के रूप में मना रहे है । क्योंकि दादी जानकी ने अपने जीवन सम्पूर्ण रूप से प्रभु अर्पण कर दिया था । इसके पूर्व पाठशाला प्रभारी बीके मानिनी के द्वारा परमात्म मुरली का पाठ किया गया तथा परमपिता शिव परमात्मा को बीके राजेश व वीणा प्रदत्त विशेष भोग को स्वीकार कराया गया । ततपश्चात दादीजी के तस्वीर पर सभी ने अपने श्रद्धासुमन अर्पण किए । मौके पर सुशीला,गीता संगीता,लीलावती, सत्यवामा,छाया, कनकलता,आशा, मुख्य रूप से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए । फिर सभी के बीच भोग बांटा गया । बता दें कि 01 जनवरी 1916 को हैदराबाद में जन्मी दादी जानकी ने अपने जीवन को अपने उम्र के 104 वां पड़ाव तक प्रभु अर्पण करके रखी । ब्रह्नाकुमारिज का पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी ने 27 मार्च 2020 को माउंट आबू के ग्लोबल अस्पताल में अपना अंतिम सांस ली । दादी का नाम विश्व की सबसे स्थिर मन की महिला का वर्ल्ड रिकार्ड भी है । अमेरिका के टैक्सस मेडिकल एवं साइंस इंस्टिट्यूट में वैज्ञानिकों के द्वारा परीक्षण के बाद दादीजी को मोस्ट स्टेबल माइंड ऑफ़ द वर्ल्ड वूमेन के खिताब से नवाजा गया था ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Malti /chakradharpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Summer Special Train 2026: सीएसएमटी-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, टाटानगर-बिलासपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत; जानें पूरा शेड्यूल और ठहराव

    April 30, 2026

    Jammu NEWS: पहली बार ट्रेन से सीधे कश्मीर जुड़ा, वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार; जानें फायदे और नए प्रोजेक्ट्स

    April 30, 2026

    Saraikela Kharsawan NEWS: जिले में 16 मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, 1 मई से खुद भी दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी; पढ़ें पूरी डिटेल

    April 30, 2026
    Recent Post

    Railway News :बिलासपुर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मिला प्रतिष्ठित ‘ISO 14001:2015’ प्रमाण पत्र

    April 30, 2026

    Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोवाली पंचायत सचिवालय में लटका मिला ताला

    April 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group